Air Purifiers in Cars: भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अब प्रदूषण की समस्या अब भयानक रूप लेती जा रही है. लेकिन भारत में हाल ही में दिवाली का त्यौहार निकला है और इस त्यौहार पर खासकर उत्तर भारत में लोग पटाखे, फुलझड़ी जलाकर खुशियां मनाते हैं. जिससे प्रदूषण की मात्रा में काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी हो जाती है. जिसकी वजह से दिल्ली जैसी जगह पर तो सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आप ये आसान से टिप्स अपनाकर इससे काफी हद तक राहत पा सकते हैं.
एअर प्यूरीफायर
प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए कई कार निर्माता कंपनियां अपनी कारों में इस सुविधा को दे रहीं है. हालांकि ये फीचर सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध नहीं होता, लेकिन विकल्प के तौर पर आप इस फीचर वाले मॉडल को चुन सकते हैं. जिनके पास पुरानी कार है, वे इसे बाहर से खरीद कर कार में लगा सकते हैं या किसी भी वेबसाइट से ऑनलाइन आर्डर करके भी मंगवा सकते हैं.
रि-सर्कुलेट पर रखें ऐसी
ऐसे समय जब बाहर की हवा हद से ज्यादा प्रदूषित हो चुकी है और आप कार में एअर प्यूरीफायर का प्रयोग कर रहे हैं. तो एसी को रि-सर्कुलेट ऑप्शन पर रखना ही बेहतर है इससे कार के अन्दर की साफ़ हो चुकी हवा कार के अन्दर ही रहेगी और पूरी कार में सर्कुलेट भी होती रहेगी. अगर आपको गर्मी लग रही हो तो एसी चला सकते हैं, नहीं तो आप नार्मल फैन का प्रयोग कर सकते हैं.
मास्क का करें प्रयोग
लेकिन प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए हवा कितनी साफ़ हो पायेगी क्योंकि कहीं रुकने पर या कैसे भी आपको कार का गेट ओपन करना ही पड़ेगा. जिससे प्रदूषण का अन्दर आना स्वाभाविक है. इसलिए बेहतर होगा कि आप मास्क का भी प्रयोग करें, ताकि अगर कुछ पॉल्यूशन या धुल के कण होंगे भी तो मास्क लगा होने के कारण नाक के अन्दर नहीं जा पाएंगे.
यह भी पढ़ें :- नवंबर में आने वाली हैं ये दो शानदार कारें, जानिए क्या होगी खासियत
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI