SUV खरीदते समय ज्यादातर लोग सिर्फ लुक्स और फीचर्स नहीं देखते, बल्कि बूट स्पेस भी उनके लिए एक बड़ा फैक्टर होता है. खासकर उन परिवारों के लिए जो अक्सर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं या हफ्ते भर की शॉपिंग एक साथ करते हैं. अगर आपका बजट भी 15 लाख रुपये के आसपास है और आप ऐसी SUV ढूंढ रहे हैं जिसमें सामान रखने की जगह सबसे ज्यादा हो, तो यहां जानिए इस सेगमेंट की टॉप चॉइसेज. 

Continues below advertisement

किआ सिरोस

15 लाख रुपये के बजट में सबसे बड़ा बूट स्पेस देने वाली SUV किआ सिरोस है. इसमें 465 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है. इसकी खास बात यह है कि इसकी पिछली सीटें आगे-पीछे स्लाइड हो सकती हैं, यानी जरूरत के हिसाब से पैसेंजर लेगरूम या बूट स्पेस, दोनों में से किसी को भी बढ़ाया जा सकता है. सिरोस की कीमत करीब 8.42 लाख से शुरू होकर 15.82 लाख रुपये तक जाती है. यह SUV किआ की सोनेट और सेल्टॉस के बीच में आती है और फैमिली यूज के लिए काफी प्रैक्टिकल मानी जाती है.

MG एस्टर और किआ सेल्टॉस

बूट स्पेस के मामले में MG एस्टर भी एक मजबूत SUV है. इसमें 448 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, साथ ही इसका आकार चौकोर और फर्श सपाट होने की वजह से सामान रखना-निकालना आसान रहता है. हालांकि पीछे के पहियों के उभार की वजह से लंबी चीजें रखने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है. दूसरी तरफ, किआ सेल्टॉस में 447 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. सेल्टॉस के बेस वेरिएंट 15 लाख के बजट के करीब आते हैं, इसलिए बजट थोड़ा टाइट रखकर एंट्री या मिड वेरिएंट चुना जा सकता है.

Continues below advertisement

टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेजा  

इस बजट में बिकने वाली सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV में से एक टाटा नेक्सॉन में करीब 350 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, और इसकी कीमत भी 15 लाख रुपये तक जाती है. मारुति ब्रेजा का बूट स्पेस 328 लीटर है, जो इस लिस्ट में सबसे कम है, लेकिन इसे मारुति की भरोसेमंद सर्विस और कम मेंटेनेंस के लिए पसंद किया जाता है.

यह भी पढ़ें:- पहाड़ों पर Electric Scooter कितना कामयाब? खरीदने से पहले जानें

हुंडई वेन्यू

नई हुंडई वेन्यू का बूट स्पेस कंपनी ने अभी सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन पुराने मॉडल के हिसाब से यह भी 350 लीटर के आसपास ही रहने का अनुमान है. 

इन बातों का भी रखें ध्यान

बूट स्पेस का लीटर में लिखा आंकड़ा हमेशा पूरी तस्वीर नहीं दिखाता. कई बार कम लीटर वाला बूट भी ज्यादा सामान समेट लेता है. वहीं ज्यादा लीटर वाले बूट में भी पहियों का उभार या स्पेयर टायर की वजह से असली इस्तेमाल लायक जगह कम हो जाती है. इसलिए गाड़ी खरीदने से पहले डीलरशिप पर जाकर अपने सामान्य सामान, जैसे सूटकेस या बैग, बूट में रखकर खुद जांच लेना बेहतर रहता है. साथ ही यह भी देखें कि पिछली सीटें कैसे फोल्ड होती हैं, क्योंकि इससे जरूरत पड़ने पर बूट स्पेस और बढ़ाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें:- Nexon खरीदने से पहले जान लें इसका वेटिंग पीरियड, कब मिलेगी डिलीवरी?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI