Audi 2022 Q7 Launch: दिग्गज कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भारत में फेसलिफ्ट एसयूवी 2022 Q7 को लॉन्च करने की घोषणा की है. ऑडी अगले महीने फरवरी में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन की पेशकश करेगी. एसयूवी लगभग दो साल के बाद भारत में वापसी कर रही है. इसे एक नए इंजन के साथ वापस लाया जा रहा है. नई ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट एसयूवी में दो ट्रिम्स (प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी) मिलेंगे. कंपनी के अनुसार, 2022 Q7 एसयूवी की कीमत का खुलासा आने वाली 3 फरवरी को किया जाएगा. इसका मुकाबला नई BMW X5, Volvo XC90 और Mercedes-Benz GLE से होगा. 

नई Q7 में बदलावनई ऑडी Q7 के डिजाइन में आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेगें. इस नई Q7 एसयूवी के इंटीरियर और एक्सटीरियर, दोनों में बदलाव किए गए हैं. इसे ऑडी क्यू फैमली रेंज के अनुरूप ही नया डिजाइन दिया गया है, फ्रंट फेस को अपडेट किया गया है. बड़े एयर इनटेक के साथ एक नया बम्पर जोड़ा गया है. इसके साथ ही, अलॉय व्हील्स के नए सेट भी हैं. पीछे की तरफ Q7 क्रोम ट्रिम के साथ ट्वीड एलईडी टेल लाइट्स भी देखने को मिलेगी. 

ये भी पढ़ें: Bike और Scooter खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल, बाद में पछताने से बच जाएंगे

फीचर्सइसके अलावा इस नई Q7 के केबिन में भी कई बदलाव किए गए हैं. एसयूवी में अब 10.1-इंच की मेन इंफोटेनमेंट स्क्रीन के अलावा 8.6-इंच की छोटी टचस्क्रीन है, जो फोर-जोन एयर कंडीशनिंग सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए बटन्स भी दिए गए हैं. वहीं, सेकेंड रो पेसेंजर को एंड्रॉइड इंटरफेस से चलने वाली टैबलेट जैसी स्क्रीन मिलती है। इसमें आप अपना मेल चेक कर सकते हैं. साथ ही इसमें आप क्रोम और यूट्यूब सहित प्लेस्टोर से कई ऐप डाउनलोड कर उसका आनंद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Best Selling Car: 2021 में जमकर हुई इन 4 गाड़ियों की बिक्री, कीमत भी ज्यादा नहीं

स्पीड और दमदार इंजनवहीं इसके इंजन की बात करें तो इसमें आपको 0-लीटर V6 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा. इसमें आपको धांसू पिकअप स्पीड देखने को मिलेगी. यह लगभग 6 सेकंड में 0 से 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं, इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे है.


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI