कार में AC चलाते समय अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि बाहर की हवा अंदर आने दें या केबिन की हवा को ही अंदर लें? AC का यह छोटा-सा बटन कूलिंग की स्पीड, केबिन के आराम और हवा पर काफी असर डालता है. सही परिस्थिति में सही मोड चुनने से कार जल्दी ठंडी होती है और AC को भी लगातार ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. खासकर गर्मियों में जब बाहर का तापमान बहुत अधिक होता है, तब गलत मोड चुनने पर केबिन को ठंडा होने में ज्यादा समय लग सकता है

Continues below advertisement

कार के AC में आमतौर पर Recirculation Mode और Fresh Air Mode दो ऑप्शन मिलते हैं. Recirculation मोड में कार के अंदर की हवा को ही दोबारा सर्कुलेट किया जाता है, जबकि Fresh Air मोड बाहर की हवा को केबिन में लाता है. दोनों मोड का अपना अलग इस्तेमाल है और मौसम, ट्रैफिक, प्रदूषण और कार के अंदर बैठे लोगों की संख्या के हिसाब से इन्हें सिलेक्ट करना बेहतर होता है. ऐसे में आइए जानते हैं इनका सही इस्तेमाल.

Recirculation Mode कब चुनें?

अगर कार के अंदर का तापमान बाहर के मुकाबले ज्यादा है और आप जल्दी कूलिंग चाहते हैं, तो Recirculation Mode बेहतर ऑप्शन है. इस मोड में AC बाहर की गर्म हवा लगातार अंदर खींचने के बजाय केबिन में मौजूद हवा को ही सर्कुलेट करता है. अगर कार कई घंटे धूप में खड़ी रही है, तो शुरुआत में AC को कुछ देर चलाकर Recirculation मोड इस्तेमाल करना ज्यादा असरदार होता है. ट्रैफिक जाम, धूल भरी सड़क या बाहर प्रदूषण ज्यादा होने की स्थिति में भी यह मोड बेहतर होता है. इससे बाहर की धूल, धुआं और बदबू केबिन में नहीं आती.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें: हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

Fresh Air Mode कब जरूरी है?

Fresh Air Mode में AC सिस्टम बाहर की हवा को केबिन में लाता है. लंबे सफर के दौरान इसे समय-समय पर इस्तेमाल करना अच्छा रहता है, खासकर जब कार में कई लोग बैठे हों. लगातार Recirculation Mode में रहने से केबिन की हवा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ सकता है. इसका असर थकान या घुटन जैसा महसूस होने के रूप में हो सकता है. इसलिए हाईवे पर लंबे सफर के दौरान बीच-बीच में Fresh Air Mode का इस्तेमाल करना बेहतर होता है.

शीशे पर धुंध जमने लगे तो क्या करें?

बारिश या ठंड के मौसम में विंडशील्ड में धुंध जमना विजिबिलिटी को कम कर सकता है. ऐसी स्थिति में सिर्फ Recirculation Mode को इस्तेमाल करने के बजाय Fresh Air Mode और Defog/Defrost सेटिंग का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है. वहीं AC को चालू रखने से हवा की नमी कम करने में भी मदद मिलती है. इससे शीशे पर जमा धुंध जल्दी हट जाती है और ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित रहती है.

यह भी पढ़ें: कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI