देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट 2026 में आम लोगों को राहत देने के लिए सीएनजी और बायोगैस को सस्ता करने का ऐलान किया है. ऐसे में सीएनजी गाड़ियां चलाने वाले लोगों के लिए फ्यूल खर्च में सीधी बचत होगी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स को भी राहत मिलेगी.
दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में बायोगैस मिश्रित सीएनजी पर कस्टम ड्यूटी की गणना के तरीके में बदलाव की घोषणा की है. इसके चलते अब सीमा शुल्क की गणना करते समय बायोगैस कीमत में भी छूट दी जाएगी.
अब गाड़ियां चलाना होगा सस्ता
सरकार के इस फैसले से बायोगैस बेस्ड फ्यूल को सस्ता कर दिया जाएगा, जिसका सीधा असर सीएनजी वाहनों की कॉस्ट और साथ ही ऑटो इंडस्ट्री पर भी पड़ने वाला है. इतना ही नहीं बजट में EV बैटरीज को भी सस्ता करने का ऐलान किया गया है, जिसके चलते इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदना अब पहले से सस्ता होने वाला है.
EV बैटरी बदलना पहले के मुकाबले होगा सस्ता
EV बैटरी सस्ती होने का मतलब है कि अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां आम पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की कीमत के करीब आ जाएंगी. इसके साथ ही जिन लोगों के पास पहले से ईवी है, उनके लिए पुरानी बैटरी बदलना अब पहले के मुकाबले काफी सस्ता होने वाला है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन की कुल कीमत में 40 से 50 फीसदी लागत सिर्फ उसकी बैटरी की होती है. बजट में लीथियम, कोबाल्ट और निकल जैसे महत्तवपूर्ण खनिजों के आयात पर शुल्क घटाने से बैटरी बनाना सस्ता हो जाएगा.ॉ
ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा
एक्सपर्ट्स की मानें तो इस कदम से बैटरी की उत्पादन लागत में 15 से 20 फीसदी कमी आएगी, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलने वाला है. यही वजह है कि अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों और इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें:-
Tata Sierra से लेकर Hyundai Creta तक, फैमिली के लिए कौन-सी कार खरीदना रहेगा बेस्ट?
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI