Yezdi Starts Deliveries Of Adventure, Scrambler and Roadster: येज्दी मोटरसाइकिल (Yezdi Motorcycle) ने रविवार को अपने तीन नए लॉन्च किए गए मॉडल- येज्दी एडवेंचर (Yezdi Adventure), येज्दी स्क्रैम्बलर (Yezdi Scrambler) और येज्दी रोडस्टर (Yezdi Roadster) की डिलीवरी शुरू कर दी है. तीन रेट्रो-थीम वाली मोटरसाइकिलें पुराने जमाने की येज्दी मोटरसाइकिलों के आकर्षण को आधुनिक तत्वों के साथ पेश करती हैं. बता दें कि इन्हें भारत भर में जावा शोरूम्स द्वारा बेचा जा रहा है. बाजार में इनका मुकाबला रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिलों से है.

किस लिए बेहतर हैं?ये तीनों मोटरसाइकिलें भारत में अलग-अलग चाह रखने वाले खरीदारों के लिए हैं. येज्दी एडवेंचर एक एडवेंचर टूरर है, जो उन सवारों के लिए है जो लंबी दूरी की ऑफरोडिंग का रोमांच चाहते हैं. हालांकि, नियमित सड़कों पर भी इसे चलाया जा सकता है. इसके अलावा येज्दी स्क्रैम्बलर हार्डकोर ऑफरोडिंग के लिए है जबकि येज्दी रोडस्टर आराम से लंबी दूरी की क्रूजिंद के लिए है.

यह भी पढ़ें: Upcoming Bike: इस महीने आने वाली हैं ये नई बाइक, एक तो पापा की 'Cool' मोटरसाइकिल है

इंजनतीनो मोटरसाइकिलों में 334-cc, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है. हालांकि, तीनों मोटरसाइकिलों की इंजन मैपिंग उनकी उपयोगिता के आधार पर अलग-अलग तरीके से की गयी है. इसीलिए तीनों मोटरसाइकिलें अलग-अलग पावर और टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखती हैं. Adventure 30.2 PS मैक्सिमम पावर और 29.9 Nm पीक टॉर्क, Scrambler 29.1 PS मैक्सिमम पॉवर और 28.2 Nm पीक टॉर्क और Roadster 29 PS मैक्सिमम पावर और 29 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. सभी तीनों मॉडल्स 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस हैं. 

फीचर्सYezdi की तीनों बाइक्स कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस की गई हैं. इन बाइक्स के लिए कंपनी ने विशेष तौर पर एक एप डिज़ाइन की है- जिसके जरिए इन बाइक्स की नेविगेशन, ट्रैकिंग, स्पीड रिकॉर्ड करना, इंजन की आरपीएम की जानकारी ली जा सकती है. बेक्रिंग सिस्टम की बात करें तो, फ्रंट डिस्क- 320 एमएम और रियर डिस्क- 240 एमएम का है. इसमें कॉन्टिनेंटल द्वारा ड्यूल चैनल एबीएस स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है, जो इस बाइक को सुरक्षित बनाता है.

यह भी पढ़ें: Toyota Hilux का भारत में लॉन्च जल्द, 18 इंच के अलॉय व्हील के साथ मिल सकता है केवल इस इंजन का ऑप्शन

कीमततीनों मोटरसाइकिलों में Yezdi Roadster सबसे सस्ती है. वेरिएंट के अनुसार, इसकी कीमत 1.98 लाख रुपये से लेकर 2.06 लाख रुपये (एक्स -शोरूम) तक जाती है. वहीं, Scrambler की कीमत 2.05 लाख रुपये से लेकर 2.11 लाख (एक्स -शोरूम) तक जाती है. इनमें सबसे सबसे महंगी Yezdi Adventure है. इसकी कीमत 2.10 लाख से लेकर 2.19 लाख रुपये (एक्स -शोरूम) तक है.


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI