भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी लोग नया स्कूटर खरीदने जाते हैं, तो माइलेज और कीमत के साथ-साथ अक और चीज जरूर देखते हैं. वह है बूट स्पेस यानी सीट के नीचे सामान रखने की जगह. आज के समय में लोग स्कूटर का इस्तेमाल बाजार से राशन लाने, बच्चों के स्कूल बैग रखने या रोजमर्रा के काम के लिए करते हैं. ऐसे में अगर स्कूटर की डिग्गी बड़ी हो, तो सफर काफी आसान हो जाता है. अगर आप एक नया स्कूटर तलाश रहे हैं जिसकी कीमत बजट में हो और डिग्गी इतनी बड़ी हो कि उसमें सारा सामान आसानी से आ जाए, तो पहले देश के सबसे ज्यादा बूट स्पेस वाले टॉप किफायती स्कूटर्स के बारे में जान लीजिए.

Continues below advertisement

TVS Jupiter 125

यदि आप पेट्रोल से चलने वाला एक साधारण और भरोसेमंद स्कूटर तलाश रहे हैं, तो TVS Jupiter 125 आपके लिए सबसे बेस्ट विकल्प है. इस स्कूटर में 33 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो भारत में बिकने वाले सभी पेट्रोल स्कूटर्स में सबसे ज्यादा है. कंपनी ने इस स्कूटर का फ्यूल टैंक सीट के नीचे से हटाकर पैरों के पास फ्लोरबोर्ड में शिफ्ट कर दिया है. इसी वजह से सीट के नीचे बहुत बड़ी जगह खाली हो जाती है, जिसमें आप दो हाफ-फेस हेलमेट या एक बड़ा सा बैग आराम से रख सकते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82,100 रुपये से शुरू होती है.

Ola S1 Air

अगर आप एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो Ola S1 Air एक बहुत ही शानदार मॉडल है. कंपनी की प्रीमियम सीरीज के मुकाबले इसकी कीमत काफी कम रखी गई है, लेकिन सामान रखने के मामले में इसमें कोई कंजूसी नहीं की गई है. इस किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर में 34 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है. इसमें आपका हेलमेट, स्कूटर का चार्जर और राशन का छोटा-मोटा सामान एक साथ आ सकता है. सिंगल चार्ज में अच्छी रेंज देने वाले इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,02,249 से ₹1,04,999 के बीच है.

Continues below advertisement

Ather Rizta

इस स्कूटर की सीट न सिर्फ बहुत लंबी और आरामदायक है, बल्कि इसका बूट स्पेस भी कमाल का है. सीट के नीचे इसमें 56 लीटर का गहरा स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिसमें भारी या बड़ा सामान आसानी से फिट हो जाता है. इसके अलावा कंपनी इसमें आगे की तरफ अलग से एक छोटा फ्रंक भी ऑफर करती है. इस फैमिली स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.20 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: आपकी कार के लिए बेस्ट हैं ये ऑटोमोबाइल गैजेट्स, आज ही ले आएं घर

River Indie

अगर आपको बूट स्पेस के मामले में बिल्कुल भी समझौता नहीं करना हैो, तो मार्केट में River Indie नाम का एक बेहद मजबूत स्कूटर मौजूद है. सामान ले जाने के मामले में यह बाकी सभी से बहुत आगे है. इस स्कूटर की मुख्य डिग्गी में ही 43 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है. इतना ही नहीं, इसके आगे की तरफ भी 12 लीटर का एक ग्लव बॉक्स दिया गया है. भारी लोड उठाने के लिए बने इस यूटिलिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत करीब 1.52 लाख रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार


Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI