हीरो मोटकॉर्प (Hero MotoCorp) की तरफ से भारतीय सेना के जवानों को Hero Destini 125 स्कूटर गिफ्ट किया है. इस स्कूटर को सेना के उन जवानों को दिया गया है, जो देश की सुरक्षा करते हुए शारीरिक तौर पर विकलांग हो गए हैं. इन रेट्रो-फिटेड गियरलेस स्कूटर को दिल्ली में दिया गया है. इन रेट्रो-फिटेड डेस्टिनी 125 स्कूटर को खास तौर पर सेना के जवानों केा लिए बनाया गया है.
इस स्कूटर के रियर व्हील के साथ दो सहायक व्हील सपोर्ट दिया गया है, जो स्कूटर राइड को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाते हैं. हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से दिल्ली के अलावा गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में भारतीय सेना के जवानों को खास तौर पर कस्टमाइज्ड स्कूटर दिए जाएंगे.
स्पेसिफिकेशन्स और डाइमेंशनHero Destini 125 BS6 की भारत में बिक्री जारी है. Hero Destini 125 BS6 में 125cc में सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 7000 Rpm पर 9 Bhp की पावर और 5500 Rpm पर 10.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. डाइमेंशन की बात की जाए तो Hero Destini 125 BS6 की लंबाई 1809 mm, चौड़ाई 729 mm, ऊंचाई 1154 mm, व्हीलबेस 1245 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 155 mm, वजन 111.5 किलो और 5.6 लीटर का फ्यूल टैंक है.
सस्पेंशनसस्पेंशन के मामले में Hero Destini 125 BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर्स सस्पेंशन दिया गया है और रियर में सिंगल क्वाइल स्प्रिंग हाइड्रोलिक टाइप सस्पेंशन दिया गया है. इस स्कूटर में वेरिओमैटिक ड्राइव गियरबॉक्स और ड्राई, सेंट्रीफुगल क्लच दिया गया है.
कीमत और मुकाबलाDestini 125 XTEC की कीमत 79990 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. वहीं, Hero Destini 125 स्टैंडर्ड की कीमत 69900 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. बाजार में इसका मुकाबला TVS Jupiter 125, Honda Activa 125 और Suzuki Access 125 जैसे स्कूटर्स से है.
यह भी पढ़ें-Upcoming Car Launch: होंडा से लेकर किआ और मर्सडीज तक, मई में लॉन्च हो सकती हैं ये कारKia Carens CNG: किआ कैरेंस का सीएनजी वर्जन भी जल्द हो सकता है लॉन्च, स्पाई इमेज में सामने आईं ये डिटेल
Car loan Information:
Calculate Car Loan EMI