मारुति सुजुकी के बाद अब ऑटो कंपनी निसान इंडिया ने भी अपनी कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी के चलते वह अपनी पूरी प्रोडक्शन सीरीज की कीमतें अगले महीने से बढ़ाएगी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि निसान और डैटसन के सभी मॉडलों की कीमतों में एक अप्रैल 2021 से बढ़ोतरी होगी.

'दाम बढ़ाने को हैं मजबूर' कंपनी की तरफ दिए गए एक बयान में कहा गया है कि ऑटो स्पेयर पार्ट्स की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है और कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में इस बढ़ोतरी को एडजस्ट करने की कोशिश की है. निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा, "हम निसान और डैटसन के सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाने को मजबूर हैं. यह बढ़ोतरी विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग होगी और हम अभी भी भारतीय ग्राहकों के लिए बेस्ट प्राइस की पेशकश कर रहे हैं" कंपनी ने हालांकि अभी यह नहीं बताया कि किस मॉडल की कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी.

मारुति भी बढ़ा रही अपनी दाम मारुति सुजुकी ने बताया कि कारों के दाम ऊंची इनपुट कीमत के असर को घटाने के लिए बढ़ाए जा रहे हैं. कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ सालों के दौरान कंपनी की प्रोडक्शन कॉस्ट में इजाफा हुआ है, जिसके चलते कंपनी ने अपने सभी मॉडल्स के दाम बढ़ाने का फैसला किया है. मारुति सुजुकी इंडिया के डायरेक्टर (सेल एंड मार्केटिंग) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "हमनें पिछले साल अप्रैल से अपनी गाड़ियों में एमिशन पर काम किया था, जिसमें बहुत सारी लागतें शामिल थीं, इसलिए हमनें सोचा था कि हम कीमतों में बढ़ोतरी करेंगे लेकिन पिछले साल बाजार की स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी इसलिए हमनें उस समय कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की. लेकिन अब इनपुट कॉस्ट में इजाफा हुआ है, खासतौर पर कच्चे माल जैसे स्टील, प्लास्टिक और मेटल के दाम बढ़े हैं."

ये भी पढ़ें

1 अप्रैल से महंगी होने जा रहीं Maruti Suzuki की कारें, इस वजह से बढ़ रहे दामनए अवतार में दस्तक देगी Maruti Suzuki Alto, मिलेंगे ये खास फीचर्स

Car loan Information:

Calculate Car Loan EMI