Guru Pushya Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का नक्षत्र बदलना एक बहुत बड़ी घटना मानी जाती है. ग्रहों के गुरु बृहस्पति जब 'नक्षत्रों के राजा' कहे जाने वाले पुष्य नक्षत्र में कदम रखते हैं, तो इसका असर केवल आम इंसान पर ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार की चाल पर भी साफ दिखाई देता है.
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, बृहस्पति धन, तरक्की, ज्ञान और बैंकिंग के कारक ग्रह हैं.जब गुरु पुष्य नक्षत्र में आते हैं, तो बाजार में पैसा बढ़ता है और निवेशकों का भरोसा मजबूत होता है. इस दौरान खास तौर पर बैंकिंग, फाइनेंस, सोना-चांदी (बुलियन), रियल एस्टेट और आईटी सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी आ सकती है. शेयर बाजार के जानकारों और ज्योतिषियों की मानें तो यह समय छोटे और लंबे समय के लिए निवेश करने वाले दोनों तरह के लोगों के लिए बहुत बढ़िया माहौल बनाता है.
इन 4 राशियों को मिल सकता है जबरदस्त मुनाफा
पुष्य नक्षत्र में गुरु के आते ही इन 4 राशियों के लोगों को शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और कारोबार में बड़ा फायदा मिलने के मजबूत संकेत हैं:
कर्क राशि (Cancer):गुरु का यह बदलाव आपकी कमाई बढ़ाने के नए रास्ते खोलेगा.अगर आपने पहले शेयर बाजार या जमीन-जायदाद में पैसा लगाया था, तो उससे बढ़िया मुनाफा मिल सकता है. अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio): इस दौरान किस्मत आपका पूरा साथ देगी. शेयर बाजार में सही समय पर लिया गया एक छोटा सा फैसला भी आपको बड़ा फायदा दे सकता है.ट्रेडिंग और नए बिजनेस से अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं.
धनु राशि (Sagittarius): आपकी राशि के स्वामी गुरु की यह स्थिति आपकी जेब और आर्थिक स्थिति को ज्यादा मजबूत बनाएगी. अगर आप शेयर बाजार या कमोडिटी मार्केट में नया निवेश करना चाहते हैं, तो यह सही समय साबित हो सकता है.
मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों के लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे. म्यूचुअल फंड, शेयरों और गोल्ड बॉन्ड में लगाया गया पैसा आपको शानदार रिटर्न दे सकता है.काम-धंधे में बनाई गई योजनाएं सफल होंगी.
यह भी पढ़े- 16 दिनों में 2 ग्रहण: सत्ता से सीमा तक बढ़ सकती है हलचल, भारत की वर्षकुंडली दे रही बड़े संकट के संकेत
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
