Astrology, Zodiac Sign: अच्छी बोली और भाषा किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में चार चांद लगा सकते हैं. यही कारण है व्यक्ति को सोच समझ कर बोलने की सलाह दी जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की ये राशि होती है वे अधिक बोलने की आदत के कारण कभी-कभी परेशानी उठाते हैं. ये राशियों कौन सी है आइए जानते हैं-

वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है, शुक्र का प्रभाव इस राशि पर दिखाई देता है. शुक्र जब वृषभ राशि की कुंडली में कमजोर होता है या फिर पाप ग्रह राहु और केतु से पीड़ित होता है तो इस राशि के लोग अपनी जुबान पर नियंत्रण नहीं कर पाते हैं और क्रोध या आवेश में आकर कभी-कभी वो बातें भी मुख से निकल जाती हैं जो नहीं निकालनी चाहिए. इस कारण कभी-कभी इन्हें दुख और कष्ट का भी सामना करना पड़ता है. इनका हृदय कोमल और मन साफ होता है, जिस कारण ये चालक लोगों की बातों को समझ नहीं पाते हैं. वृषभ राशि वालों को स्वार्थी और लोभी व्यक्तियों से सावणान रहना चाहिए. जिन लोगों का नाम ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से आरंभ होता है, उनकी राशि वृषभ कहलाती है.

कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि के स्वामी बुध है. बुध का सीधा संबंध वाणी से माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में बुध को एक सौम्य ग्रह माना गया है. यही कारण है कि कन्या राशि वाले अपनी भाषा-बोली को लेकर बहुत ही सजग रहते हैं. कन्या राशि पर जब क्रूर ग्रहों की दृष्टि पड़ती है तो ऐसे लोग कठोर वचन बोलने लगते है. जिस कारण अन्य लोग इनसे दूरी बना लेते हैं. ये अपनी दिल की बात हर किसी के साथ शेयर कर लेते हैं. जिस कारण लोग इनका गलत इस्तेमाल भी करने की कोशिश करते हैं. ऐसे लोगों को मित्र बनाते समय सावधानी बरतनी चाहिए. जिन लोगों के नाम का पहला ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो से आरंभ होता है, उनकी राशि कन्या कहलाती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Shani Dev : शनि साढ़े साती और ढैय्या के बुरे प्रभावों से बचने के लिए शनिवार को करें ये उपाय

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण से जुड़ी इन महत्वपूर्ण बातों को हर किसी को जानना चाहिए, 16 मई लग रहा है पहला चंद्र ग्रहण