Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार आइसलैंड में 2 बजकर 29 मिनट से शुरू हो चुका है. हालांकि भारत में भी यह सूर्य ग्रहण 4 बजकर 29 मिनट से देखा जा रहा है. ऐसे में यदि कोई भी खाने –पीने की चीज बची है तो उसमें तुरंत तुलसी का पत्ता डाल दें. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान खाने पीने वाली चीजों में तुलसी का पत्ता डाल देने से भोजन अपवित्र नहीं होता है और इसमें सूर्य ग्रहण का प्रभाव भी नहीं पड़ता है.

आयुर्वेद में तुलसी के पत्तों का बहुत ही महत्व बताया गया है. इसमें तुलसी के पत्ते को संजीवनी कहा गया है. तुलसी में एंटी-बैक्टीरिया और आयरन तत्व बहुत अधिक मात्रा में होता है. इसका सेवन करने से व्यक्ति की इम्युनिटी बढ़ती है. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को तुलसी का मुंह में रखना चाहिए इससे सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है. ग्रहण के दौरान विशेषकर गर्भवती महिलाओं को ये काम नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि इस काम को करने से अशुभता प्राप्त होती है.

सूर्यग्रहणकेदौरानभूलकरभीनाकरेंयहकाम

धर्म ग्रंथों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है. इस दौरान ये कार्य वर्जित माने गए हैं. 

  1. सूर्यग्रहणकेदौरानखाएंखाना: धर्म ग्रंथों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी न खाएं और न पियें. क्योंकि ग्रहण के दौरान खाना खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इस दौरान पका हुआ भोजन न करें और नहीं बनाएं. इस दौरान काटने-छीलने का काम भी न करें.
  2. सूर्यग्रहणकोनंगीआखोंसेदेखें: सूर्य ग्रहण को कभी सीधा अर्थात नंगी आंखों से न देखें. मान्यता है कि ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें अधिक प्रभावी होते हैं जो नंगी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
  3. सूर्य ग्रहण के दौरान तेज धार वाली और नुकीली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
  4. सूर्य ग्रहण के दौरान नाखून काटना, कंघी करना शुभ नहीं माना जाता है.
  5. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, ऐसे मेंइस दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य शुरू नहीं करना चाहिए.
  6. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधान रहना चाहिए. इन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.
  7. गर्भवती महिलाओं को इस दौरान चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल न करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चे को शारीरिक व मानसिक विकलांगता हो सकती है.

यहभीपढ़ें - Surya Grahan 2022: 27 साल बाद दिवाली पर लगे सूर्य ग्रहण का किन राशियों को होगा फायदा, जानें

Disclaimer:यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.