Surya Grahan Date TimeEffect: पंचांग के अनुसार, इस साल 2022 में कुल चार ग्रहण लगेंगे. इसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं. पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लग चुका है. इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने वाला है. इस बार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दीवाली के अगले दिन ही लगेगा. पंचांग के अनुसार दीवाली हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है. इस बार कार्तिक अमावस्या की तिथि 24 अक्टूबर 2022 को शाम 5:29:35 से शुरू होगी.

2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा. कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और 5 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा.

सूर्यग्रहण 2022 काभारतपरप्रभाव

साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण आंशिक होगा और भारत में नहीं दिखाई देगा. इस कारण भारत पर इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पडेगा.

इनदेशोंमेंदिखाईदेगासालकाअंतिमसूर्यग्रहण (Solar Eclipse 2022)

25 अक्टूबर को लगने वाला इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग, यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग और अटलांटिक में दिखाई देगा. इस लिए इसका विशेष प्रभाव इन्ही देशों पर पडेगा.

सूर्यग्रहण 2022 कासूतककाल

ज्योतिष के मुताबिक़, वैसे तो सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से लग जाता है और ग्रहण समाप्त होने के साथ ही समाप्त होता है. मुख्य रूप से सूर्य ग्रहण का सूतक काल वहीँ मान्य होता है, जहां पर सूर्य ग्रहण दिखाई देता है. चूँकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. इस लिए यहाँ पर सूतक काल मान्य नहीं होगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.