Shani Vakri 2022 in June, Shani Dev Upay:  शनि देव महाराज की कृपा दृष्टि जिस व्यक्ति के ऊपर रहती है. उसे किसी भी प्रकार का संकट नहीं झेलना पड़ता. शुभ अशुभ कर्मों के फल दाता शनि देव महाराज की कृपा दृष्टि से उसके कारोबार में हमेशा वृद्धि होती रहती है. किसी भी मनुष्य को सर्वाधिक प्रसन्नता तब होती है, जब उसका कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न होता रहे. ऐसी स्थिति में 5 जून से शनि देव की उल्टी चाल का असर कुछ विशेष राशियों पर पड़ेगा. शनि देव महाराज की ढैय्या और साढ़ेसाती की कुदृष्टि से बचने के लिए लोगों को शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में जाकर काला तिल और सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए. इससे उनके बिगड़े हुए काम बनते हैं, और मन से अकारण भय समाप्त होता है. शनि देव महाराज की उल्टी चाल का असर आने वाले 2 साल तक इन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा.

इनपरहोगीभगवानशनिकीविशेषकृपा

मेषराशि: मेष राशि वाले जातकों पर आने वाले 2 साल तक भगवान शनि देव महाराज की विशेष कृपा दृष्टि प्राप्त होगी. इनके किसी भी कार्य में कोई रुकावट नहीं आएगी. कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होगी. नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. मेष राशि में जन्म लेने वाले जातकों का इन 2 सालों में उत्थान होगा. किसी भी तरह का कार्य प्रारंभ करने में इन्हें सरलता होगी और उस कार्य में सफलता प्राप्त होगी.

वृषभराशि: 5 जून से उल्टी चाल में चल रहे शनि देव महाराज की विशेष कृपा दृष्टि वृषभ राशि वाले जातकों पर रहेगी. वृषभ राशि वाले जातकों का रुका हुआ कार्य संपन्न होगा. नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं. धन, यश और सम्मान में वृद्धि होगी. आने वाले 2 साल तक वृषभ राशि के जातक सुगमता पूर्वक बिना किसी कठिनाई के अपना जीवन यापन करेंगे. इन्हें किसी तरह का मानसिक तनाव नहीं रहेगा.

धनुराशि: धनु राशि वाले जातकों पर भगवान शनि देव महाराज की कृपा दृष्टि बनी रहेगी. इस समय इनके लिए नया वाहन खरीदने का योग है. अगर नए निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो उसमें आशातीत सफलता प्राप्त होगी. किसी भी कार्य में धनु राशि वाले सफल होंगे. शनि की उल्टी चाल का विशेष फल मिलेगा. इन जातकों को अपने कारोबार को बढ़ाने का यह सुनहरा अवसर है. आने वाले 2 सालों तक इन्हें किसी भी धन संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. मन से अकारण भय दूर रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.