Shani Dev Margi 2022 in Capricorn: पंचांग के अनुसार, शनि देव 23 अक्‍टूबर रविवार को प्रात: काल 4 बजकर 19 मिनट पर स्वराशि मकर में मार्गी हो गए हैं. अर्थात अब शनि देव सीधी चाल से चल रहें हैं. धार्मिक मान्यता है कि शनि की चाल बदलने से कुछ राशि के जातकों का लंबे समय से रुका हुआ कार्य बनने लग जाता है. आइये जानें मकर राशि में शनि के मार्गी होने से किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है. 

शनिकेमार्गीहोनेसेकिसपरक्याहोगाप्रभाव

  • मेषराशि : शनि मेष राशि वालों के लिए मुसीबत लेकर आ रहे हैं. इस दौरान आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो नए विवाद में पड़ सकते हैं. धन का व्यय बढ़ सकता है. लाभ होगा.
  • वृषभराशि : आपके जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है. भाग्य का साथ नहीं मिलेगा. आपके जरूरी काम लटक सकते हैं. खर्च बढ़ सकते हैं. घरेलू और आर्थिक उलझनों के कारण तनाव में आ सकते हैं.
  • मिथुनराशि: सेहत का खास ध्यान रखना होगा. आलस्य का परित्याग करना होगा. रोजाना व्यायाम करें. आयु में वृद्धि होगी. अचानक धन लाभ हो सकता है. ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है.
  • कर्कराशि :  व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपकी आय में कमी और खर्च में वृद्धि होगी. दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा. धन संबंधित नुकसान संभव है.
  • सिंहराशिआपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. करियर में अच्छा अवसर मिल सकता है. कुछ लोग गलत सलाह भी दे सकते हैं. जिस कारण हानि उठानी पड़ सकती है. कोर्ट के मामले आपके पक्ष में रहेंगे.
  • कन्याराशि : जीवन में करियर और व्यापार संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. योजनाओं में भी विघ्न और बाधा हो सकती है. रिश्तेदारों के साथ मनमुटाव हो सकता है. सेहत ख़राब हो सकती है और खर्च बढ़ सकता है.
  • तुलाराशिआपको कुछ अच्छा अवसर मिलेगा. विदेश जाने की इच्छा पूरी हो सकती है. बिजनेस में नई डील पक्की होगी. लव पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है. अनावश्यक बहस आदि से बचें नहीं तो ब्रेकअप हो सकता है.
  • वृश्चिकराशि : करियर में लाभ हो सकता हैं. आय बड़ी वृद्धि के योग बने हैं. भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। तर्क-वितर्क से दूर रहें. यात्रा न करना आपके हित में रहेगा.
  • धनुराशि : अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे. हालांकि इनकम और बचत दोनों में वृद्धि होगी. अपना और मां की सेहत का ध्यान रखें. झूंठ न बोलें.
  • मकरराशि : शनि मार्गी होकर आपको लाभ दिला सकते हैं. जिन चीजों को लेकर आप परेशानी महसूस कर रहे थे, उनसे राहत मिल सकती है. किसी विवाद का भी निपटारा हो सकता है. इस दौरान परिश्रम में कमी न आने दें. आलस्य से दूर रहें. वरिष्ठ लोगों से संबंध अच्छे रखें.
  • कुंभराशि : इस दौरान आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. खर्च भी बढ़ेंगे. सेहत भी ख़राब हो सकती है. विदेश यात्रा का योग तो है लेकिन यह यात्रा बहुत खर्चीली हो सकती है.
  • मीनराशि : आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है. प्रेम में स्थिरता आयेगी. परिवार में आप आगे बढ़ेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में शुभ परिणाम मिल सकते हैं.

यहभीपढ़ें 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.