Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार 2 जनवरी 2021 को पौष मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन को संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है. यह दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है. आज चंद्रमा कर्क राशि में ही गोचर कर रहा है.

आज का स्वभाव: कर्क राशि वाले आज उत्साह में कुछ कमी महसूस कर सकते हैं. तनाव और भ्रम की स्थिति बनी रहने के कारण आज निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है. आज नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं. आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है. दांपत्य जीवन की बात करें तो आज के दिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. इस दिन साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं. आज प्रतिद्वंदी पराजित होंगे.

सेहत: कर्क राशि वाले आज के दिन सेहत को लेकर सावधान रहें. आज गलत दिनचर्या सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. आज प्रकृति के साथ तालमेल बनाने का प्रयास करें. मौसम का ध्यान रखें और अनुशासित जीवन शैली को अपनाएं. आज पेट संबंधी कोई रोग उभर सकता है. मां की सेहत की चिंता हो सकती है.

करियर: कर्क राशि वाले आज के दिन जॉब और बिजनेस में लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आज आपकी कार्य शैली से बॉस को प्रसन्नता होगी. प्रमोशन की रूपरेखा बन सकती है. यदि जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें. व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी हुई है. आज करोबार में अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है. आज आप दूसरों पर अपना प्रभाव जमाने में सफल रहेंगे.

धन की स्थिति: कर्क राशि वाले आज धन के मामले में सावधानी बरतें. कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर लें. आज भूमि संबंधी कार्यों में निवेश कर सकते हैं. आज के दिन रूका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है.

आज का उपाय: कर्क राशि वाले आज गणेश जी की पूजा करें. आज संकष्टी चतुर्थी है. इस दिन गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाएं. शनि का दान करें. ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी.

Shani Dev 2021: शनिदेव को वर्ष 2021 में रखें शांत, इस बार नहीं बदल रही है शनि की चाल, इन 5 राशियों पर शनि हैं भारी

Sankashti Chaturthi 2021: गणपति बप्पा को इस दिन करें प्रसन्न, बनी रहेगी जीवन में सुख समृद्धि, जानें शुभ मुहूर्त