Planets Vakri Margi 2023 Date:  ज्योतिष शास्त्र में जब कोई ग्रह अपनी सामान्य दिशा की बजाए उल्टी दिशा यानि विपरीत दिशा में चले तो इस अवस्था को ग्रह का वक्री होना कहा जाता है. वहीं जब कोई ग्रह सीधी चाल से चलते हुए किसी राशि में विराजमान होता है तब इस अवस्था को मार्गी कहते हैं. ग्रहों का मार्गी और वक्री चाल का विशेष प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है. ग्रहों के वक्री होने का कुछ राशियों को लाभ मिलता है तो कुछ राशियों को नुकसान उठाना पड़ता है. साल 2023 शुरू हो चुका है. ऐसे में आइये जानें इस साल कौन ग्रह कब वक्री और मार्गी होने जा  रहें हैं? जानकरी के लिए बता दें कि सूर्य और चंद्रमा कभी भी वक्री नहीं होते हैं. वहीं राहु-केतु सदैव वक्री चाल चलते हैं.

गुरुकेवक्रीहोनेकादिनऔरसमय: Jupiter Retrograde 2023, Guru Vakri Date and Time

  • जुपिटरकेवक्रीहोनेकादिनऔरसमय: सितंबर 4, 2023, सोमवार को 07:39 PM बजे
  • गुरुकेवक्रीखत्महोनेकादिनऔरसमय: दिसंबर 31, 2023, रविवार को 08:09 AM बजे
  • जुपिटरकेवक्रीगतिकेदिनोंकीकुलअवधि = 118 दिन

शुक्रवक्रीकादिनऔरसमय : Venus Retrograde 2023, Shukra Vakri 2023 Date and Time

  • शुक्रकेवक्रीहोनेकादिनऔरसमय : जुलाई 23, 2023, रविवार को 07:02 AM बजे
  • शुक्रकेवक्रीखत्महोनेकादिनऔरसमय : सितंबर 4, 2023, सोमवार को 06:50 AM बजे
  • शुक्रकेवक्रीगतिकेदिनोंकीकुलअवधि = 43 दिन

शनिकेवक्रीहोनेकीतारीखऔरसमय

  • सैटर्नकेवक्रीहोनेकादिनऔरसमय : जून 17, 2023, शनिवार को 10:56 PM बजे
  • सैटर्नकेवक्रीखत्महोनेकादिनऔरसमय: नवम्बर 4, 2023, शनिवार को 12:31 PM बजे
  • सैटर्नकेवक्रीगतिकेदिनोंकीकुलअवधि = 140 दिन

मंगलवक्री 2023 (Mars Planets Retrograde in January2023)

धरती पुत्र मंगल 13 जनवरी दिन शुक्रवार को तड़के 02 बजकर 27 मिनट तक वक्री रहेंगे. उसके बाद साल 2024 में वक्री होंगे.

वक्रीग्रहकाप्रभाव : ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वक्री ग्रह अपनी उल्टी चाल के कारण उच्च राशि में नीच का फल देता है तो नीच राशि में उच्च का फल देता है. जबकि कुछ का मानना है कि वक्री चाल में ग्रह सदैव नकारात्मक परिणाम देता है.

यहभीपढ़ें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.