Numerology: अंक ज्योतिष के जानकार आपकी जन्म तारीख से आपके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में काफी कुछ बता सकते हैं. आपका मूलांक और अंक का स्वामी आपकी इच्छा शक्ति और आक्रामकता को दर्शाता है.

Continues below advertisement

ऐसे में आज हम आपको उन मूलांकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसी दुश्मनी करना आपको भारी पड़ सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये लोग अपने दुश्मनों को कभी भी चैन से जीने नहीं देते हैं. 

मूलांक 9

जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 के जातक स्वभाव से अत्यंत साहसी और पराक्रमी होते हैं, क्योंकि ग्रह मंगल इस अंक का स्वामी है.

Continues below advertisement

अगर आप इनके साथ दोस्ती निभाते हैं, तो ये आपका हमेशा साथ देते हैं, लेकिन जहां इनसे आपने दुश्मनी कर ली, ये लोग आपका जीना मुश्किल कर देते हैं. अपने दुश्मनों पर ये दोगुनी शक्ति से पलटवार करते हैं. इनकी ऊर्जा और जुनून के आगे दुश्मन भी इनके आगे मजबूर हो जाता है. 

Numerology: मूलांक 4, 8, 9 वालों में होती है स्पेशल पावर, मां काली से क्यों जोड़ा जाता है इनका स्वभाव?

मूलांक 8

जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है. मूलांक 8 का स्वामी शनि ग्रह है. ये लोग जल्दबाजी में प्रतिक्रिया करने से बचते हैं, लेकिन ये एक बार किसी को अपना दुश्मन मान लेते हैं, तो फिर बदला लेने की भावना इनके अंदर घर कर जाती है.

शनि के प्रभाव की वजह से ये लोग साम, दाम, दंड-भेद का इस्तेमाल करके अपने शत्रु को घुटनों पर ला देते हैं. इसलिए मूलांक 8 वाले लोगों से दुश्मनी करने से बचना चाहिए. 

मूलांक 1

ग्रहों के राजा सूर्य मूलांक 1 का स्वामी है. इस मूलांक के लोग राजा की तरह रहना पसंद करते हैं. इन्हें किसी के आगे झुकना पसंद नहीं है. ये दोस्ती जितनी अच्छी निभाते हैं, उससे भी ज्यादा माहिर दुश्मनी निभाने में होते हैं.

अगर इन्हें कोई ठेस पहुंचाता है, तो अपनी सारी हदें पार कर सकती है. दुश्मन को चोट पहुंचाने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं, बशर्ते इससे किसी दूसरे का नुकसान न हो. 

हालांकि जरूरी नहीं है कि, मूलांक 8, 9 और 1 के प्रत्येक व्यक्ति का स्वभाव ऐसा ही हो. कई बार चीजें इससे विपरीत भी हो सकती है. अंकशास्त्र के विश्लेषण के आधार पर इस तरह की गणना की गई है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि, मूलांक 8, 9 और 1 का प्रत्येक व्यक्ति स्वभाव से ऐसे ही हो. 

लेकिन इन सभी मूलांक के ग्रह स्वामी क्रूर जरूर हैं. मंगल जहां साहस और पराक्रम का कारक है, वहीं शनि न्याय और कर्म के ग्रह हैं और सूर्य भी स्वाभिमान का प्रतिनिधित्व करता है. इस विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप किसी जानकार ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखा सकते हैं. 

Numerology: 9, 18 और 27 को जन्मे लोग क्यों होते हैं गुस्सैल और जिद्दी, अंकशास्त्र में छिपा है जवाब!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.