Yearly Numerology Horoscope 2023, Mulank 7: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 के लोग किसी चीज को बहुत जल्द सीखने में माहिर होते हैं. उत्सुकता उनका विशेष गुण होता है. वे अन्तर्मुखी होते हैं. नए साल यानी 2023 का मूलांक भी 7 ही होता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 के स्वामी केतु होते हैं. ऐसे में यह साल मूलांक 7 के लिए सबसे अच्छा होगा. मूलांक 7 के लिए यह साल करियर, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहेगा. इन्हें हर क्षेत्रों में सफलता मिलेगी.

अंकज्योतिषमूलांक 7 वार्षिकराशिफल 2023: नौकरी  औरव्यापार

मूलांक 7 के जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने अधिकारियों एवं सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए. नहीं तो गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं. जो कि आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. व्यापार में लगे लोगों को कोई भी व्यापारिक फैसला बहुत सोच समझकर करना चाहिए. निवेश के लिए भी इस साल जल्दबाजी न करें. इस प्रकार देखा जाये तो नया साल मूलांक 7 के लोगो के लिए करियर के मामले में मिला जुला रहेगा. शोध, विश्लेषण और डॉक्टर के क्षेत्र में काम करने वाले लोग आगे बढ़ेंगे.

अंकज्योतिषमूलांक 7 वार्षिकराशिफल 2023: धन

धन के मामलों में साल 2023 मूलांक 7 वालों के लिए बेहद अच्छा रहेगा. इनकी सुख-समृद्धि और धन-दौलत में वृद्धि होगी. इससे आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी. कहीं से अचानक धन भी मिल सकता है. कुल मिलाकर यह वर्ष मूलांक 7 वालों के लिए काफी समृद्धशाली साल साबित हो सकता है.

अंकज्योतिषमूलांक 7 वार्षिकराशिफल 2023: शिक्षाऔरस्वास्थ्य

साल 2023 स्टूडेंट्स के लिए उत्तम होगा. स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. विदेश में शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. जो स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं, उन्हें मेहनत करनी पड़ेगी. केतु के प्रभाव के कारण आपकी पेट संबंधी समस्या दूर होगी. सेहत ठीक रहेगी.

यहभीपढ़ें 

New Year 2023 Predictions: नए साल में इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, आ सकती हैं बड़ी मुश्किलें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.