Sun Transit Effect on Zodiac Signs: देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि धनु और मीन राशि में जब सूर्य देव गोचर करते हैं, तो खरमास होता है. आज 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इसके साथ ही खरमास भी शुरू हो गया है. मान्यताओं के अनुसार खरमास में सभी शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. फिर भी यह महीना इन राशियों को लाभ देगा.

खरमास 2022 मेंइनराशियोंकोमिलेगालाभ

  1. मेषराशि: इनके नवम भाव में बुधादित्य योग बन रहा है. इस दौरान इन्हें धन लाभ के विशेष योग बनें हैं. पिता का सहयोग मिलेगा. पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी.
  2. वृषभराशि: इस दौरान इन्हें पैत्रिक संपत्ति मिलने के योग बनें हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. इनकम के नए स्रोत बनेंगे.
  3. मिथुनराशि: इस दौरान वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा तथा पारिवारिक मनमुटाव दूर होगा.
  4. कर्कराशि: भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. करियर के लिए यह समय बेहद शुभ होगा.
  5. सिंहराशि: वैवाहिक दिक्कते दूर होंगी. प्रेम संबंधों में सुधार होगा.
  6. कन्याराशि: परिवार के साथ यह समय सुखमय रहेगा. धन लाभ के योग बनें हैं.
  7. तुलाराशि: ये लोग जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी. शत्रुओं का सामना डट कर करेंगे.
  8. वृश्चिकराशि : खरमास का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा. आय के नए मार्ग खुलेंगे. बचत करने के लिए यह समय बहुत अच्छा होगा.
  9. धनुराशि: धनु राशि वाले जो भी कार्य करेंगे उन्हें हर कार्य में सफलता मिलेगी.
  10. मकरराशि: इस समय अनावश्यक खर्चों को कंट्रोल करना होगा. जो लोग विदेश में व्यापार के बारे में सोच रहें हैं, उनके लिए यह समय बेहद शुभ होगा.
  11. कुंभराशि: कार्यक्षेत्र में सभी सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. नौकरी में प्रमोशन होगा. इनकम में वृद्धि होगी.
  12. मीनराशि: इस दौरान कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी. टीम का नेतृत्व कर सकते हैं. आय में वृद्धि होगी.

यहभीपढ़ें 

Gochar December 2022: 16 दिसंबर को बनेगा अत्यंत दुर्लभ केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.