Govardhan Puja 2022 Conform Date: पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि को दिवाली और उसके अगले दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता रहा है लेकिन इस बार दिवाली 24 अक्टूबर को तो मनाई जाएगी परंतु गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर को नहीं मनाया जाएगा, क्योंकि इस बार दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगेगा.

गोवर्धनपूजाकीकंफर्मतारीख

सूर्य ग्रहण के कारण इस बार गोवर्धन पूजा तिथि में बदलाव हो गया है. इस बार गोवर्धन पूजा का त्योहार दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को न होकर 26 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र देव के प्रकोप से ब्रज वासियों की रक्षा की थी. तब से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है.

गोवर्धनपूजाशुभमुहूर्त 2022 एवंपूजासमय

  • गोवर्धनपूजातिथि: 26 अक्टूबर 2022, बुधवार
  • गोवर्धनपूजामुहूर्त: 26 अक्टूबर 2022, सुबह29 बजे से सुबह 08.43 तक
  • गोवर्धनपूजाअवधि: 02 घंटे 14 मिनट
  • प्रतिपदातिथिआरंभ: 25 अक्टूबर 2022, दोपहर18 बजे से
  • प्रतिपदातिथिसमाप्त: 26 अक्टूबर 2022, दोपहर42 बजे तक

गोवर्धनपूजाविधि 2022

गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से गोवर्धन देव की मूर्ति बनाई जाती है. पूजा स्थल पर एक चौकी रखकर इस पर गोवर्धन की मूर्ति स्थापित कर इन्हें पुष्पों से सजायें. उसके बाद पूजा करें. पूजन के दौरान  दीपक जलाएं और फूल, फल, दीप और प्रसाद आदि अर्पित करें. पूजा के बाद 7 बार परिक्रमा करें. परिक्रमा करते समय चारों ओर लोटे से जल गिराए और जौ बोते हुए परिक्रमा करें.

भारतमेंकहांदिखेगासूर्यग्रहण

दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्टूबर को दोपहर 4.30 बजे सूर्य ग्रहण अपने चरम पर रहेगा. इस समय यह सूर्य ग्रहण दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, पंचाब, उत्तराखंड, लेह और जम्मू में देखा जा सकेगा. 

यहभीपढ़ें - Shani Margi 2022: 23 अक्टूबर के बाद इन राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ, जिन कामों में आ रही है बाधा वो भी होगी दूर

Disclaimer:यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.