दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है. कहते हैं कि दिपावली पर धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घरों में प्रवेश करती हैं.

दिवाली के दिन अगर कुछ विशेष उपाय आजमाएं जाएं तो साल भर मां लक्ष्मी कृपा बनी रहती है. जानते हैं क्या हैं वे उपाय-

  • दिवाली पर मां लक्ष्मी के पूजन के बाद घर के हर कमरे में शंख और घंटी बजाना चाहिए. इससे नेगेटिव एनर्जी का खात्मा होता है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं.
  • तेल का एक दीपक जलाएं और उसमें एक लौंग डालकर इससे हनुमान जी का आरती करनी चाहिए. हनुमान जी आपके सभी कष्टों का निवारण कर देंगे.
  • मां लक्ष्मी की पूजा में पीले या सफेद रंग की कौड़ियां रखें. पूजन के बाद अगले दिन या किसी शुभ मुहूर्त में वे कौड़ियां अपने धन स्थान पर रख दें. मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा में कौड़ियां रखने से वे बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं.
  • घर के पास किसी शिव मंदिर में जाएं. मंदिर में साबूत चावल शिवलिंग को अर्पित करने चाहिए.
  • दिवाली के झाड़ू खरीदन बहुत शुभ माना गया है. मान्याता है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का निवास होता है. दिवाली पर नई झाड़ू खरीदने के बाद उससे घर की सफाई करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:

Diwali 2020: दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद में जानें दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, चंद्रमा और सूर्य रहेंगे तुला राशि में