Dev Diwali 2022, Chandra Grahan 2022:  देव दिवाली हर साल कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है लेकिन इस साल कार्तिक पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगने के कारण देव दिवाली एक दिन पहले यानी आज 7 नवंबर को मनाई जाएगी. देव दिवाली के दिन पूर्णिमा तिथि शाम 4.15 मिनट से शुरू होगी और प्रदोषकाल देव दीपावली मुहूर्त 7 नवंबर 2022 को शाम 05:14  से शाम 07: 49 तक है. वहीं कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 8 नवंबर 2022 को किया जाएगा.

आखिरीचंद्रग्रहण 2022

साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है. भारतीय समयानुसार, यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा और इसका सूतक काल मान्य होगा. इसका सूतक काल भारत में सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और शाम को ग्रहण समाप्त होने के साथ 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा.

आखिरीचंद्रग्रहण2022: यहांआएगानजर

साल 2022 का आखिरी और दूसरा चंद्रग्रहण भारत समेत दक्षिणी/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक और हिंद महासागर में नजर आयेगा.

चंद्रग्रहणसेहोगीधनहानि

  • कर्कराशि: जीवन में शुभ फल मिलेगा. सुख-समृद्धि में वृद्दि होगी. .
  • मिथुनराशि: करियर में तरक्की होगी. प्रमोशन हो सकता है. आय के नए स्तोत्र खुलेंगे.
  • वृश्चिकराशि : सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी और सारे अटके काम पूरे होंगे.
  • कुंभराशि: यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि के जातकों के लिए श्री और सौभाग्य में वृद्धि करने वाला होगा. इन्हें धन लाभ हो सकता है.

चंद्रग्रहण 2022 काइनराशियोंपरबुराप्रभाव

  • मेषराशि: इन जातकों पर अशुभ प्रभाव होगा. अज्ञात भय रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी.
  • वृषराशि : इन जातकों के जीवन में अचानक से बड़े संकट आ सकते हैं और धन हानि हो सकती है.
  • सिंहराशि : मान-सम्मान पर संकट आ सकता है.
  • कन्याराशि: इनकी धन हानि भी हो सकती है.
  • तुलाराशि : इन्हें पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
  • धनुराशि : चिंतायें बढेंगी और अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है.
  • मकरराशि : इन जातकों को कष्ट और कई प्रकार की पीड़ा हो सकती है.
  • मीनराशि : इन्हें धन हानि के साथ कोई अचानक सी बड़ी हानि हो सकती है.

यहभीपढ़ें 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.