Chandra Grahan 2022 Negative Effect: पंचांग के मुताबिक, साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा यानि 8 नवंबर को लगेगा. यह ग्रहण दोपहर भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 2 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 20 पर समाप्त होगा. इसका मोक्ष काल 07:25 पर रहेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में चंद्रोदय के साथ शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखाई देगा और चंद्रास्त के साथ शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा. इसका सूतक काल भारत में मान्य होगा. इस चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर अशुभ प्रभाव होगा. आइये जानें:
आखिरीचंद्रग्रहण 2022 काइनराशियोंपरहोगाअशुभप्रभाव
- मेषराशि: मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव है. इस चंद्र ग्रहण का इन जातकों पर अशुभ प्रभाव होगा. इनके अंदर कई प्रकार का अज्ञात भय रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी.
- वृषराशि : इस साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से इन जातकों के जीवन में अचानक से बड़े संकट आ सकते हैं और धन हानि हो सकती है.
- सिंहराशि : चंद्र ग्रहण के कारण इनके मान-सम्मान पर संकट आ सकता है. इस लिए इन्हें ऐसे किसी भी कार्य से बचना चाहिए जिसके चलते अपमानित होना पड़े.
- कन्याराशि: चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से इन्हें कष्ट हो सकता है. इनकी धन हानि भी हो सकती है.
- तुलाराशि : तुला राशि जिसके स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं. इस चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से इन्हें पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में इन्हें धैर्य बनाकर रखना चाहिए.
- धनुराशि : यह चंद्रग्रहण इन जातकों की चिंताओं को बढ़ाने वाला होगा और उन्हें भविष्य में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है.
- मकरराशि : 8 नवंबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण इन जातकों को कष्ट और कई प्रकार की पीड़ा दे सकता है. इन्हें चंद्र ग्रहण के दौरान घर से नहीं निकलना चाहिए.
- मीनराशि : इस चंद्र ग्रहण से इन्हें धन हानि के साथ कोई अचानक सी बड़ी हानि हो सकती है.
यहभीपढ़ें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
