Chandra Grahan 2024 Highlights: होली पर चंद्र ग्रहण समाप्त, जानें अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
Chandra Grahan 2024 Highlights: साल का पहला चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है. होली (Holi) पर ग्रहण लगने के बाद अब अगला ग्रहण, सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) होगा. ये कब लगेगा, जानते हैं.

बैकग्राउंड
Chandra Grahan 2024 Highlights: होली (Holi) का पर्व आज पूरे देश में मनाया जा रहा है, होलिका दहन (Holika Dahan) के बाद रंग की होली खेलने की परंपरा है. लेकिन...More
चंद्र ग्रहण के बाद अब सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) लगेगा. पंचांग के अनुसार आने वाली 8 अप्रैल 2024 को चैत्र मास की अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण लगेगा. ये ग्रहण पूर्ण होगा.
ज्योतिषियों की माने तो ऐसा सूर्य ग्रहण 50 सालों बाद लग रहा है. जानकारों की मानें तो उस समय पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो लगभग 7 मिनट के लिए सूर्य दिखाई नहीं देगा. अमेरिका में इसका प्रभाव अधिक बताया जा रहा है.
अभी चंद्र ग्रहण चल रहा है. 100 साल बाद होली (Holi 2024) पर ग्रहण की स्थिति बनी हुई है. देश के कुछ स्थानों पर ग्रहण को लेकर सावधानियां बरती जा रही है. चंद्र ग्रहण प्रात: 10 बजकर 23 मिनट पर प्रारंभ हुआ था.
साल 2024 का पहला ग्रहण, चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2024) 3 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा