Chandra Grahan 2022 Pregnancy Precautions: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा को यानी 8 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को लगने वाला है. ज्योतिषविदों के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने होंगे. वहीं भारत की कुंडली में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति बन रही है. इसके अलावा, शनि कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति विनाशकारी योग बना रही है. चंद्र ग्रहण पर बनने वाला यह संयोग बेहद अशुभ है. ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इस ग्रहण के दौरान इन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि मान्यता है कि उनके गर्भ में पल रहे शिशु पर इस चंद्र ग्रहण का बहुत खराब प्रभाव पड़ सकता है.
चंद्रग्रहणकालमेंगर्भवतीमहिलायेंरखेंइनबातोंकाध्यान
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कमरे में या घर में ही रहना चाहिए क्योंकि मान्यता है कि चंद्र ग्रहण का गर्भ पर बुरा असर होता है. कहा जाता है कि ग्रहण के प्रभाव से बच्चों में शारीरिक या मानसिक विकलांगता हो सकती है.
- चंद्रग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कोई भी नोकदार चीजें जैसे चाकू, कैंची, सूई का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि इन चीजों का इस्तेमाल करने पर गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंच सकता है.
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कोई भी पदार्थ खाना नहीं चाहिए. ऐसी मान्यता है कि चंद्र ग्रहण से निकलने वाली किरणें खाने को दूषित कर देती हैं.
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में सोना नहीं चाहिए मान्यता है कि इससे बच्चा मानसिक रूप से मंद होता है.
- ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के वक्त गर्भवती महिलाओं को मुंह में तुलसी दल रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए. इससे नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नहीं होता.
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने इष्टदेव के मंत्र का जाप करना चाहिए. इससे गर्भ का शिशु स्वस्थ और सुरक्षित रहता है.
यहभीपढ़ें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
