{**10वीं/12वीं नतीजे यहां देखिए**} UP Board Result 2026 | upresults.nic.in High School/Intermediate Results Live, UP Board upresult.nic.in 2026 Result

UPMSP UP Board Result 2026 Live (यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा): यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च तक होगी. यूपी बोर्ड का रिजल्ट मई और जून में घोषित किया जा सकता है. यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं नतीजे जारी होने के बाद छात्र ABP News के up10.abplive.com और up12.abplive.com लिंक पर रिजल्ट देख सकते हैं. UP Board Result 2025 Live

UP Board Result Dates

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board High School / UP Board Intermediate) 10वीं/12वीं रिजल्ट 2026: UP Board 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026, इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से लेकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही हैं. साल 2026 में करीब 53 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है. इनमें 10वीं में बैठने वाले स्टूडेंट्स की संख्या करीब 27.5 लाख और 12वीं का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या करीब करीब 25 लाख थी. उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं/12वीं परीक्षाओं के नतीजे अप्रैल 2026 में जारी होने की उम्मीद है. छात्र-छात्राएं ABP News के up10.abplive.com और up12.abplive.com लिंक पर रिजल्ट देख सकते हैं.

UP Board 10वीं का रिजल्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें

UP Board 12वीं का रिजल्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें

UP बोर्ड का रिजल्ट सबसे पहले देखने के लिये ऊपर दिये गये लिंक पर क्लिक करें 

कंपार्टमेंट परीक्षा के नियम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी नियमों के मुताबिक़ जो स्टूडेंट्स कक्षा 12वीं में हिंदी को छोड़कर किसी दो विषय में फेल हैं तो वे कंपार्टमेंट का फॉर्म भर सकते हैं. 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड कंपार्टमेंट के लिए अप्लाई करने की तारीख का ऐलान करेगा.

वे स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें, जो हिंदी में फेल हुए हैं. उन्हें कक्षा 12वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने की इजाजत नहीं होगी. उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा. वे फाइनल रूप से फेल समझे जाएंगे.

स्क्रूटनी के नियम
वे स्टूडेंट्स, जो यूपी बोर्ड12वीं कक्षा की परीक्षा में मिले मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी के जरिए अपने मार्क्स का कैल्कुलेशन करवा सकते हैं. स्क्रूटनी के लिए भी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद आवेदन जारी करेगा. स्क्रूटनी का फॉर्म भरने के लिए स्टूडेंट्स को 100 रूपये का शुल्क देना पड़ेगा. स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि स्क्रूटनी के जरिए केवल नंबरों को जोड़ा जाएगा. कॉपी की री-चेकिंग नहीं की जाएगी.

UP Board Results 2026 FAQs:

Uttar Pradesh Board का रिजल्ट. उत्तर प्रदेश बोर्ड और रिजल्ट्स से संबंधित कुछ प्रश्नों के उत्तर हम यहां दे रहे हैं. ये कुछ आम सवाल हैं जो अक्सर स्टूडेंट्स के मन में आते हैं. आइये जानते हैं कुछ जरूरी बातें.

इस साल यूपी बोर्ड की मार्कशीट में क्या बदलाव किए गए हैं?
इस साल से यूपी बोर्ड की मार्कशीट में एक बार कोड दिया जा रहा है, साथ ही डिजिटल सिग्नेचर भी किए गए हैं. इसके साथ ही इस साल से स्टूडेंट और उसके पैरेंट्स का नाम भी मार्कशीट में हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में दिया होगा.

यूपी बोर्ड क्लास 10 में मिनिमम कितने मार्क्स होने पर 10 सीजीपीए मिलता है?
यूपी बोर्ड क्लास 10 में 10 सीजीपीए पाने के लिए स्टूडेंट को 91 से 100 के बीच में अंक लाने होंगे.

मेरा रोल नंबर मैं भूल गया हूं और एडमिट कार्ड नहीं मिल रहा. अब मैं अपना रिजल्ट कैसे देख सकता हूं?
इस स्थिति में आपको अपने स्कूल की मदद लेनी होगी. वे आपके नाम से अपने रिकॉर्ड्स में से रोल नंबर देखकर बता देंगे. इसके अलावा आपके आगे या पीछे आपका जो सहपाठी बैठा हो, उससे उसका रोल नंबर पूछ लें और उसके रोल नंबर के आखिर में एक अंक लगाकर या घटाकर अपना रोल नंबर पता कर सकते हैं.

यूपी बोर्ड में री-ईवैल्युएशन का क्या तरीका होता है?
अगर कोई स्टूडेंट अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से स्क्रूटनी फॉर्म डाउनलोड करके भर सकता है. साथ ही उसे निर्धारित फीस भी देनी होगी. फॉर्म भरकर बोर्ड के रीजनल ऑफिस में डिप्टी सेक्रेटरी के पास इसे जमा कर दें. याद रहे ये काम रिजल्ट डिक्लेयर होने के तीस दिन के अंदर हो जाना चाहिए.

यूपी बोर्ड का कंपार्टमेंट एग्जाम कौन दे सकता है?
दसवीं और बारहवीं का कोई भी स्टूडेंट जो एक या दो विषय में फेल है, वह कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकता है. लेकिन दो से ज्यादा विषय में फेल होने पर कंपार्टमेंट एग्जाम की सुविधा नहीं मिलती है.

कंपार्टमेंट परीक्षा कब आयोजित होगी?
अभी इसकी कोई तय तारीख घोषित नहीं हुई है पर आमतौर पर यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई के महीने में आयोजित की जाती है.

क्या जरूरी है कि अगर मैंने दसवीं यूपी बोर्ड से की है तो 12वीं भी यूपी बोर्ड से ही करूं?
नहीं ऐसा जरूरी नहीं है. आप चाहें तो अपना बोर्ड बदल सकते हैं. बस स्कूल अथवा बोर्ड छोड़ने से पहले स्कूल से अपना माइग्रेशन सर्टिफिकेट, मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जरूर निकाल लें.

 यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: आंकड़ों पर एक नजर

1. यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या - करीब 53 लाख
2. यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या - करीब 27 लाख
3. इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या- करीब 25 लाख
4. कक्ष निरीक्षकों की संख्या - 2.75 लाख
5. कुल परीक्षा केन्द्रों की संख्या - 8265
6. प्रदेश भर के परीक्षा केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की संख्या – 2.90 लाख
7. तैनात कुल सेक्टर मजिस्ट्रेट - 1314
8. कुल स्टैटिक मजिस्ट्रेट - 1297
9. प्रत्येक जिले के कंट्रोल रूम पर जिलाधिकारी द्वारा नामित प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई.

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जाने से पहले अभ्यर्थी रखें इन बातों का ध्यान

  1. परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड द्वारा जारी अपने प्रवेश-पत्र के साथ हाईस्कूल के छात्र कक्षा-9 व इण्टरमीडिएट के छात्र कक्षा-11 का रजिस्ट्रेशन कार्ड भी अवश्य लेकर जाएं.
  2. सभी परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र के साथ आधार कार्ड या कोई भी अन्य आईडी जिस पर परीक्षार्थी का फोटो चिपका हो तथा आईडी सरकार द्वारा जारी किया गया हो.
  3. परीक्षा के प्रथम दिन परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में 30 घंटे और उसके बाद के दिनों में परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा.
  4. परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल, हेडफोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वाच, बैग और इलेक्ट्रानिक यंत्र आदि परीक्षा केंद्र पर न लेकर जाएँ.
  5. परीक्षार्थियों को चाहिए कि वे अपने साथ पानी की बोतल और पारदर्शी पेंसिल बाक्स लेकर जाएं.

कैसे चेक करें यू.पी. बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट

  • इसके लिए यू.पी. बोर्ड की वेबसाइट- upresults.nic.in पर जाएं
  • यहां 10वीं/12वीं या 12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना रोल नंबर यहां एंटर करें
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें

कहां चेक करें यू.पी. बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट 2026

जैसे ही यू.पी. बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट घोषित होगा स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in के साथ कुछ प्राइवेट वेबसाइट पर भी जाकर चेक कर पाएंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है.

बोर्ड का नाम: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद
परीक्षा का नाम: कक्षा 10वीं/12वीं का बोर्ड एग्जाम
आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.nic.in
रिजल्ट की वेबसाइट: upresults.nic.in

यू.पी. बोर्ड 10वीं/12वीं रिजल्ट की तारीखें

 

बोर्ड का नाम परीक्षा का नाम परीक्षा शुरू होने की तारीख परीक्षा खत्म होने की तारीख रिजल्ट की तारीख़
यू.पी. बोर्ड 10वीं 18 फरवरी 2026 12 मार्च 2028 अभी घोषित नहीं
यू.पी. बोर्ड 10वीं 24 फरवरी 2025 12 मार्च 2025 25 अप्रैल 2025
यू.पी. बोर्ड 10वीं 22 फरवरी 2024 9 मार्च 2024 20 अप्रैल 2024
यू.पी. बोर्ड 10वीं 16 फरवरी 2023 03 मार्च 2023 25 अप्रैल 2023
यू.पी. बोर्ड 10वीं 24 मार्च 2022 11 अप्रैल 2022 18 जून 2022
यू.पी. बोर्ड 10वीं 5 जून 2021 25 जून 2021 31 जुलाई 2021
यू.पी. बोर्ड 10वीं 18 फरवरी 2020 3 मार्च 2020 27 जून 2020
यू.पी. बोर्ड 10th 7 फ़रवरी 2019 28 फरवरी 2019 27 अप्रैल 2019
यू.पी. बोर्ड 10th 6 फरवरी 2018 22 फरवरी 2018 29 अप्रैल 2018
यू.पी. बोर्ड 10th 16 मार्च 2017 1 अप्रैल 2017 9 जून 2017
यू.पी. बोर्ड 10th 18 फरवरी 2016 19 मार्च 2016 15 मई 2016
यू.पी. बोर्ड 10th 19 फरवरी 2015 11 मार्च 2015 17 मई 2015

यू.पी. बोर्ड 12वीं रिजल्ट की तारीखें

 

बोर्ड का नाम परीक्षा का नाम परीक्षा शुरू होने की तारीख परीक्षा खत्म होने की तारीख रिजल्ट की तारीख़
यू. पी. बोर्ड 12वीं 18 फरवरी 2025 12 मार्च 2025 अभी घोषित नहीं
यू. पी. बोर्ड 12वीं 24 फरवरी 2025 12 मार्च 2025 25 अप्रैल 2025
यू. पी. बोर्ड 12वीं 22 फरवरी 2024 09 मार्च 2024 20 अप्रैल 2024
यू. पी. बोर्ड 12वीं 16 फरवरी 2023 03 मार्च 2023 25 अप्रैल 2023
यू. पी. बोर्ड 12वीं 24 मार्च 2022 23 अप्रैल 2022 18 जून 2022
यू. पी. बोर्ड 12वीं 8 मई 2021 28 मई 2021 31 जुलाई 2021
यू.पी. बोर्ड 12वीं 18 फरवरी 2020 6 मार्च 2020 27 जून 2020
यू.पी. बोर्ड 12वीं 7 फ़रवरी 2019 2 मार्च 2019 27 अप्रैल 2019
यू.पी. बोर्ड 12वीं 6 फरवरी 2018 10 मार्च 2018 29 अप्रैल 2018
यू.पी. बोर्ड 12वीं 16 मार्च 2017 21 अप्रैल 2017 9 जून 2017
यू.पी. बोर्ड 12वीं 18 फरवरी 2016 21 मार्च 2016 15 मई 2016
यू.पी. बोर्ड 12वीं 19 फरवरी 2015 23 मार्च 2015 17 मई 2015

 

बोर्ड रिजल्ट 2026
यू.पी. बोर्ड रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट उड़ीसा बोर्ड रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट पंजाब बोर्ड रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट
मप्र बोर्ड रिजल्ट झारखंड बोर्ड रिजल्ट गोवा बोर्ड रिजल्ट
तमिलनाडु बोर्ड रिजल्ट पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट गुजरात बोर्ड रिजल्ट
कर्नाटक बोर्ड रिजल्ट असम बोर्ड रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट मेघालय बोर्ड रिजल्ट एपी बोर्ड रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट नागालैंड बोर्ड रिजल्ट टीएस बोर्ड रिजल्ट
बिहार बोर्ड रिजल्ट Sponsored Links by Taboola