**CBSE 10th Result 2026 Live** (CBSE बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026): CBSE Class 10 Result @cbseresults.nic.in
CBSE Board Result Dates
**CBSE Board 10th Result 2026 Live** (CBSE बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा इस साल 17 फरवरी से लेकर 7 मार्च 2026 तक आयोजित की जा रही हैं, जिसके लिए लाखों छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया. उम्मीद है कि परीक्षाएं खत्म होने के बाद सीबीएसई बोर्ड जल्द ही 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. बता दें कि साल 2026 में सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 26.6 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं के नतीजे घोषित कर देगा, जिसे एबीपी न्यूज़ की टीम छात्रों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रयास करेगी.
CBSE 10th Result 2026 Live: यहां देखें
CBSE बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर ताज़ा जानकारियां
सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2026
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंड्री एजुकेशन (CBSE) हर साल 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन एक साथ पूरे देश में करवाता है. इस बार सीबीएसई की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 26.6 लाख छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया.
ऐसा रहा परीक्षा शेड्यूल
सीबीएसई ने 10वीं कक्षा की परीक्षाओं की नई डेट शीट जारी की थी. इस डेट शीट के अनुसार सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक आयोजित कराई गईं. सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के सारे निर्देश भी जारी किए थे. गौर करने वाली बात है कि इस बार 10वीं की परीक्षाएं साल में 2 बार होंगी. यह नियम 2026 से ही लागू किया गया है.
जल्द आ सकता है रिजल्ट
CBSE के नतीजों की बात करें तो परीक्षाएं खत्म होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन शुरू किया जाएगा. माना जा रहा है कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अगले महीने तक घोषित हो जाएंगे. हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है.
कैसे चेक करें CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?
- इसके लिए CBSE बोर्ड की वेबसाइट- cbseresults.nic.in पर जाएं
- यहां 10वीं एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें
- इसके बाद अपना रोल नंबर यहां एंटर करें
- इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
- रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें
CBSE बोर्ड 10वीं रिजल्ट की तारीखें