PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में अगली किस्त आएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से किस्त के 2-2 हजार रुपये किसानों के खातों में भेजेंगे. 

Continues below advertisement

ऐसे में किसानों को 30 अक्टूबर का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच किसान अपनी ई-केवाईसी, जमीन के कागजों की जांच और बैंक खाते से आधार लिंक होने जैसे जरूरी काम पूरे कर लें, ताकि किस्त का पैसा खाते में आने में कोई परेशानी न हो.

30 अक्टूबर को कहां से जारी होगी 24वीं किस्त?

Continues below advertisement

पीएम किसान की अब तक की सभी किस्तें पीएम मोदी खुद जारी करते आएं हैं. इसी को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे हैं. पीएम किसान योजना के तहत सरकार पात्र किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजती है. इसके लिए डीबीटी यानी सीधे बैंक खाते में पैसा भेजने की सुविधा का इस्तेमाल होता है. किसानों को रकम लेने के लिए किसी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ती.

कितने किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपये?

सरकारी जानकारी के मुताबिक, इस बार 9.34 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को योजना का फायदा मिल सकता है. इसके लिए 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भेजे जा सकते हैं. पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं. यह रकम 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है. हालांकि, हर किस्त का फायदा उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनकी पात्रता और जरूरी जानकारी सही पाई जाती है.

यह भी पढ़ें: किसानों को 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%! जानें कैसे मिलेगा फायदा

आपको मिलेगी 24वीं किस्त?

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो सबसे पहले अपनी ई-केवाईसी जरूर जांच लें. इसके अलावा जमीन का सत्यापन और बैंक खाते से आधार लिंक होना भी जरूरी है. इनमें से कोई काम अधूरा होने पर किस्त मिलने में परेशानी आ सकती है. इसलिए किसान समय रहते अपनी जानकारी ठीक करा लें. अगर आपने ये सभी काम कर लिए हैं तो आपको किस्त का फायदा मिल सकता है.

घर बैठे कैसे चेक करें किस्त का स्टेटस?

  • किसान सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं. 
  • यहां 'Know Your Status' के विकल्प पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई जानकारी भरें. 
  • स्क्रीन पर ई-केवाईसी, जमीन के रिकॉर्ड और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी.

अगर कोई जानकारी गलत है, तो उसे ठीक कराने के लिए संबंधित कार्यालय या जनसेवा केंद्र से मदद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Farmer ID: घर बैठे कैसे बनवाएं फार्मर आईडी? जानें आसान तरीका