बहुजन समाज पार्टी के समर्थक आशुतोष पाठक 27 अक्टूबर से गंगाजल यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. ये यात्रा वाराणसी से शुरू होगी और लखनऊ तक निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि वो बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पांचवी बार यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की कामना के साथ ये यात्रा निकालेंगे. उन्होंने मायावती को 'मैया' कहते हुए संबोधित किया. 

Continues below advertisement

बसपा समर्थक आशुतोष पाठक की गंगाजल यात्रा 27 अक्टूबर सुबह 10 बजे से वाराणसी के संत रविदास घाट से शुरू होगी. इस दौरान वो यात्रा की शुरूआत रविदास घाट पर माँ गंगा की आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ शुरु करेंगे. जहां से वो पवित्र गंगा जल लेकर अलग-अलग जगहों से होते हुए लखनऊ में 1090 चौराहे पर प्रस्तावित मायावती के मंदिर तक ले जाएंगे. जहां उनकी पूजा अर्चना की जाएगी. 

बसपा सुप्रीमो मायावती को कहा 'मैया'

आशुतोष पाठक ने इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती को 'मैया' कहकर संबोधित किया और कहा कि वो माँ गंगा से उत्तर प्रदेश के कल्याण, सुख-समृद्धि और सामाजिक न्याय की मंगलकामना करते हैं और मायावती के पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगेंगे. उन्होंने कहा कि "मैया मायावती जी के प्रति श्रद्धा और सामाजिक न्याय की भावना के साथ वो ये संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं."

Continues below advertisement

मायावती को बताया मां दुर्गा का अवतार

बता दें कि बसपा समर्थक आशुतोष पाठक पिछले दिनों मायावती की पूजा के बाद चर्चा में आए थे. उन्होंने बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के रुप में पेश किया था. यही नहीं रिवाज को वो बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पर पहुँच गए थे और उन्हें एक बड़ा सा पोस्टर लगा दिया था, जिसमें उन्हें मां दुर्गा का स्वरूप बताया. हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था. 

आशुतोष पाठक ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मेरी मैया मायावती पांचवीं बार यूपी की मुख्यमंत्री बनें, इसलिए मैंने पूजा का फैसला किया है. उन्हें अब उत्तर प्रदेश को संभालने की ज़रूरत हैं. जिस तरह मां दुर्गा ने दुष्टों का संहार किया था, उसी तरह मायावती ने अपनी सरकार में दुष्टों का संहार किया था. 

'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील