केंद्र की सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. इसी कड़ी में सरकार की ओर से एक अहम निर्णय लिया गया है. जिसके अनुसार सरकार की ओर से कई फसलों पर एमएसपी बढ़ा दी गई है. सरकार की तरफ से रबी की 6 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है. कैबिनेट की तरफ से एमएसपी में 2 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक की बढ़ोतरी को मंजूरी प्रदान की है, जिस पर सरकार ने मुहर लगा दी है.

सरकार ने कुल 6 फसलों के एमएसपी को बढ़ाने का निर्णय लिया है. इनमें जौ, गेहूं, चना, मसूर, सरसों और सनफ्लोअर शामिल हैं.  गेंहू पर 150 रुपये,  तिलहन और सरसों में 200 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर पर 425 रुपये प्रति क्विंटल, जौ पर 115 रुपये, चना 105 रुपये और सनफ्लोअर पर 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिया है.

सत्र 2024-25 के लिए रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य

फसल का नाम 

एमएसपी आरएमएस​ 2014-15

एमएसपी आरएमएस 2023-​ 24एमएसपी आरएमएस 2024-25उत्पादन लागत आरएमएस 2024-25एमएसपी में वृद्धि लागत से अधिक मार्जिन
गेहूं 1400212522751128150102
जौ110017351850115811560
चना310053355440340010560
मसूर295060006425340542589
सरसों 305054505650285520098
सनफ्लोअर 300056505800380715052

क्या होती है MSP

किसानों को फसलों का अच्छे दाम मिलने के लिए MSP की व्यवस्था शुरू की गई है. MSP के तहत सरकार फसलों की एक न्यूनतम कीमत तय करती है, इसे न्यूनतम समर्थन मूल्य कहा जाता है. इसका फायदा ये है कि यदि कभी फसलों की बाजार कीमत गिर जाती है, तब केंद्र की सरकार इस एमएसपी पर ही किसानों से फसल खरीदती है.

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले घर पर लगा लें ये सब्जियां, सर्दियों में खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी