Kidney Beans Farming Tips:  राजमा की खेती का क्रेज आजकल किसानों के बीच तेजी से बढ़ रहा है. क्योंकि यह कम समय में तैयार होने वाली एक हाई-वैल्यू फसल है. भारत के हर कोने में राजमा-चावल की पॉपुलैरिटी के चलते इसकी मार्केट डिमांड हमेशा बनी रहती है. जिससे किसानों को उपज बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ता. अगर आप पारंपरिक फसलों के बजाय कुछ ऐसा उगाना चाहते हैं जो कम लागत में तगड़ा मुनाफा दे. तो राजमा एक बेहतरीन चॉइस है. 

Continues below advertisement

बस जरूरत है खेती के पुराने तरीकों को छोड़कर मॉडर्न और साइंटिफिक अप्रोच अपनाने की. सही मिट्टी का चुनाव, बीजों का उपचार और सिंचाई का सही तालमेल बिठाकर आप अपनी बंजर दिखने वाली जमीन से भी सोना उगा सकते हैं. इस लेख में हम आपको राजमा उगाने के उन स्मार्ट तरीकों के बारे में बताएंगे. जिन्हें अपनाकर आप अपनी पैदावार को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं और मंडी में अपनी फसल का टॉप रेट हासिल कर सकते हैं.

इस तरह करें बुवाई

  • एक लाइन से दूसरी लाइन के बीच की दूरी लगभग 30 से 40 सेंटीमीटर रखनी चाहिए. जिससे हवा और धूप हर पौधे तक बराबर पहुँच सके.
  • लाइन के अंदर एक पौधे से दूसरे पौधे के बीच का गैप 10 से 15 सेंटीमीटर होना चाहिए जिससे जड़ों को मिट्टी से पूरा पोषण मिल सके.
  • बीजों को मिट्टी में करीब 5 से 6 सेंटीमीटर की गहराई पर ही बोना चाहिए जिससे कि अंकुरण आसानी से और सही तरीके से हो.
  • इस विधि से बुवाई करने पर न केवल बीज की बचत होती है. बल्कि बाद में निराई-गुड़ाई और खाद डालने का काम भी बहुत आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें: 3 महीने में लाखों का फायदा कराएगी ये खेती, हर एकड़ में 2 लाख का शुद्ध मुनाफा

Continues below advertisement

सिंचाई के बाद करें ये काम

  • पहली सिंचाई बुवाई के 20-25 दिनों बाद करें. लेकिन ध्यान रहे कि राजमा के खेत में पानी कभी रुकना नहीं चाहिए. वरना जड़ें सड़ने का डर रहता है.
  • फूल आने और फलियां बनते समय नमी का खास ख्याल रखें. क्योंकि इसी दौरान दाने अपना असली साइज और चमक लेते हैं.
  • मिट्टी की तैयारी के समय ही अच्छी मात्रा में वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद मिलाना जरूरी है क्योंकि राजमा को पोषण की काफी जरूरत होती है.
  • नाइट्रोजन और फास्फोरस का सही बैलेंस बनाकर डालें जिससे पौधे की इम्युनिटी बनी रहे और फसल बीमारियों से लड़ सके.

 हार्वेस्टिंग के लिए ये तरीके अपनाएं

  • राजमा की फसल पर मोजेक वायरस और जड़ सड़न का खतरा रहता है. इसलिए हमेशा सर्टिफाइड और उपचारित बीजों का ही इस्तेमाल करें.
  • अगर खेत में किसी तरह के कीट का हमला दिखे. तो तुरंत नीम के तेल या किसी असरदार जैविक कीटनाशक का छिड़काव करना एक समझदारी भरा फैसला होगा.
  • जब फलियां पीली पड़कर सूखने लगें. तभी उनकी कटाई करें ताकि दानों की क्वालिटी बरकरार रहे ज्यादा देरी से दाने खेत में बिखर सकते हैं.
  • फसल काटने के बाद उन्हें अच्छी तरह धूप में सुखाएं और नमी पूरी तरह खत्म होने के बाद ही थ्रेशिंग करके स्टोर करें ताकि लंबे समय तक खराब न हो.

यह भी पढ़ें: घर के किचन गार्डन में ऐसे उगाएं फ्रेश-फ्रेश नींबू, खाने के साथ आ जाएगा स्वाद