किसानों के लिए खेती के साथ कमाई का दूसरा जरिया शुरू करना चाहते हैं, तो केंचुआ खाद का बिजनेस एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे वर्मीकम्पोस्ट भी कहा जाता है. इस खाद को गोबर, सूखी पत्तियों और दूसरे जैविक पदार्थों की मदद से तैयार किया जाता है. इसका इस्तेमाल खेतों, बगीचों, नर्सरी और गमलों में पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए किया जाता है. इस कारोबार की खास बात यह है कि इसे छोटे स्तर पर भी शुरू किया जा सकता है. जानते है इसकी खाद तैयार करने का तरीका और बाजार में इसकी मांग
केंचुआ खाद का बिजनेस कैसे शुरू करें ?
इस कारोबार को शुरू करने के लिए सबसे पहले ऐसी जगह चुनें, जहां छाया, पानी और हवा की अच्छी व्यवस्था हो. इसके बाद गाय या भैंस का गोबर, सूखी पत्तियां, फसल के अवशेष और खाद बनाने के लिए उपयुक्त केंचुए जुटाएं. गोबर को पहले कुछ समय तक सड़ने दें, ताकि उसकी गर्मी कम हो जाए. इसके बाद जैविक पदार्थों को बेड में भरकर केंचुए डालें. बेड में नमी बनाए रखना जरूरी है, लेकिन पानी जमा नहीं होना चाहिए. सही परिस्थितियों में आमतौर पर 45 से 75 दिनों में खाद तैयार होती है.
यह भी पढ़ें : घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
कितनी लागत में शुरू होगा कारोबार ?
केंचुआ खाद का बिजनेस छोटे स्तर पर शुरू करने के लिए जगह, बेड, केंचुए, गोबर, पानी और पैकिंग की व्यवस्था करनी होती है. अगर आपके पास अपनी जगह और गोबर पहले से उपलब्ध है, तो शुरुआती खर्च कम होता है. छोटे स्तर पर शुरुआत के लिए लगभग 5,000 से 20,000 रुपये का बजट एक शुरुआती अनुमान है.
कितना होगा मुनाफा और कहां बेचें खाद?
इस बिजनेस में कमाई उत्पादन, बिक्री की कीमत और खर्च पर निर्भर करती है. अगर आप एक महीने में 1,000 किलो खाद तैयार करके 8 रुपये प्रति किलो की दर से बेचते हैं, तो कुल बिक्री 8,000 रुपये होगी. यह पूरी रकम मुनाफा नहीं है. इसमें से मजदूरी, पैकिंग, परिवहन और दूसरे खर्च घटाने होंगे. खाद को स्थानीय किसानों, नर्सरी, पौधों की दुकानों और जैविक खेती करने वालों को बेचा जा सकता है. शुरुआत में खरीदारों से संपर्क बनाना और खाद की गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी है. बड़े स्तर पर कारोबार करने से पहले स्थानीय कृषि विभाग से जरूरी नियमों की जानकारी भी लें.
यह भी पढ़ें : सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
