भारत में खेती किसानी करने वाले लोग अक्सर परेशान रहते हैं. कभी उनकी खेती पर खतरों के बादल बरस कर चले जाते हैं, तो कभी भीषण गर्मी से फसल खराब हो जाती है. वहीं, किसानों को उनकी फसल का सही दाम भी नहीं मिलता है, इन्हीं सभी वजहों से खेती से  युवा वर्ग का मोह भंग हो रहा है, हालांकि अभी मार्केट में आए कुछ नए फलों की खेती की जाए तो यह किसानों को छोटी भूमि में भी बढ़िया पैसा दे सकती है, आइए जानते हैं इनके बारे में.

ड्रैगन फ्रूट की खेती से हो सकते हैं मालामाल

ड्रैगन फ्रूट एक ट्रॉपिकल फल है जो हिलोसेरियस अंडटस नामक चढ़ाई वाले कैक्टस पर उगता है, जो आमतौर पर दक्षिण पूर्व एशिया और दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है. इसके पौधे में बड़े-बड़े तनों पर फल आते हैं, जिसे ड्रैगन फ्रूट कहते हैं, यह खाने में स्वादिष्ट और बहुत फायदे मंद होते हैं.

यह भी पढ़ें: गमले में इस तरीके से उगाएं तरबूज, छत पर ही मिलेंगे बाजार जैसे मीठे फल

1 बीघा में उगाएंगे, लाखों रुपये पाएंगे

आपको बतादें की बहुत कम खर्च के साथ इसकी खेती शुरू करी जा सकती है. 1 बीघा के अंदर 800 से 1000 पौधे लग सकते हैं. एक पौधे से दूसरे के बीच 6 फीट की दूरी होनी चाहिए और इसमें बहुत कम सिंचाई की जरूरत पड़ती है. आम तौर पर इसमें साल में 4 से 5 बार फल आते हैं.

कितना मिलता है मार्केट में दाम?

अगर खेती एक बीघा में है तो आराम से यह महीने में लाख रुपये मिल सकते है. 1 बीघाा में लगे 800 पेड़ के हर एक पेड़ में 60 से 80 फल औसतन लगेंगे और 1 फल का वजन लगभह 300 ग्राम होता है, इस हिसाब से अगर यह साल में 4 बार फल दे तो अच्छे पैसे मिल सकते हैं. इसका रेट बाजार में आराम से 150 रुपय किलो आराम से मिल जाता है. एक बीघे में एक बार की उपज में किसान सारे खर्च करने के बाद 1 लाख तक बचा सकते हैं. अगर किसान बाजार की मांग को देखकर फलों और सब्जियों की भी खेती करें तो वह ज्यादा पैसा कमा सकते हैं, वो भी कम मेहनत और लागत में.

यह भी पढ़ें: इन किसानों को नहीं मिलता किसान मानधन योजना में लाभ, जान लें लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं शामिल