भारत के गांवों में खेती सिर्फ रोजी-रोटी का साधन नहीं, बल्कि परंपराओं और मान्यताओं से भी जुड़ी है. कई किसान मानते हैं कि कभी-कभी हरी-भरी फसल को भी बुरी नजर लगती है. इससे बचने के लिए खेत में बिजूका लगाने, मटका टांगने और धूनी देने जैसे तरीके अपनाए जाते हैं. वहीं विज्ञान के अनुसार फसल का सूखना, पत्तियों का पीला पड़ना या पौधों में बीमारी लगना आमतौर पर कीटों, पोषक तत्वों की कमी, मौसम या संक्रमण से जुड़ा होता है. ऐसे में पारंपरिक मान्यताओं के साथ फसल की सही देखभाल करना भी जरूरी है.

Continues below advertisement

फसल को नजर से बचाने  के पारंपरिक तरीके

ग्रामीण इलाकों में खेतों को बुरी नजर से बचाने के लिए कई तरह के पारंपरिक तरीके अपनाए जाते हैं. इनमें सबसे आम है खेत के बीच बिजूका लगाना. इसे लकड़ी, सूखी घास और पुराने कपड़ों से बनाया जाता है. कुछ किसान इसके सिर पर मटका भी लगाते हैं. इसका व्यावहारिक फायदा यह है कि बिजूका पक्षियों को फसल से दूर रखने में मदद करता है, इसका असर हर स्थिति में एक जैसा नहीं होता. कुछ जगहों पर खेतों में डरावनी तस्वीरें लगाने या गूगल और लोबान की धूनी देने की भी परंपरा है. छत्तीसगढ़ में हरेली पर्व के दौरान कुछ किसान खेतों में भेलवा की डालियां लगाते हैं. ये तरीके स्थानीय आस्था और कृषि संस्कृति का हिस्सा हैं, लेकिन बुरी नजर से फसल को नुकसान होने का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

यह भी पढ़ें : अपने फार्म हाउस पर कैसे करें लाल पालक की खेती? ये है सही तरीका

Continues below advertisement

फसल पीली पड़ने या सूखने के पीछे का वैज्ञानिक कारण?

अगर फसल अचानक पीली पड़ने लगे या पौधे सूखने लगे तो इसके पीछे कई कारण होते हैं. मिट्टी में नाइट्रोजन या दूसरे पोषक तत्वों की कमी, जरूरत से ज्यादा पानी, सिंचाई की कमी और कीटों का हमला पौधों को नुकसान पहुंचाता है. वहीं, अधिक नमी और जलभराव से फफूंद से जुड़ी बीमारियां बढ़ती हैं. पत्तियों में छेद, सिकुड़न या धब्बे दिखाई देने पर कीट या बीमारी की जांच जरूरी है. ऐसे लक्षणों को नजर का असर मानकर छोड़ने के बजाय खेत का निरीक्षण करें. सही कारण पता लगाने के लिए कृषि विशेषज्ञ की मदद लें और जरूरत पड़ने पर मिट्टी की जांच कराएं. इससे फसल के लिए सही उपाय चुनना आसान होगा.

फसल बचाने के लिए अपनाएं ये वैज्ञानिक उपाय

फसल को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले मिट्टी की जांच कराएं और जरूरत के अनुसार खाद व पोषक तत्वों का इस्तेमाल करें. खेत में पानी जमा न होने दें और फसल की जरूरत के हिसाब से सिंचाई करें. कीटों की नियमित निगरानी करें और संभव हो तो एकीकृत कीट प्रबंधन आईपीएम अपनाएं. इसमें खेत की निगरानी, जैविक उपाय और जरूरत के अनुसार सही कीटनाशक का इस्तेमाल शामिल है. किसी भी दवा का छिड़काव करने से पहले फसल और कीट की पहचान जरूरी है. दवा की मात्रा कृषि विशेषज्ञ की सलाह और लेबल के निर्देशों के अनुसार ही रखें. समय पर देखभाल और सही पहचान से फसल को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : देसी गायों की डेयरी खोलें, सरकार से मिल सकता है 11 लाख रुपये तक अनुदान