एक्सप्लोरर
इंडोनेशिया: समंदर में क्रैश हुआ 188 यात्रियों वाला विमान, तस्वीरों में देखें अब तक के 10 सबसे बड़े प्लेन हादसे
1/10

इडोनेशिया का लॉयन एयर यात्री विमान सोमवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने मीडिया को बताया, "इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है." विमान जेटी-610 जकार्ता से पंगकल पिनांग जा रहा था. इससे जुड़ा तलाश और बचाव अभियान जारी है. आइए आपको बताते हैं प्लेन क्रैश की वो बड़ी घटनाएं जिससे दुनिया हिलकर रह गई.
2/10

विमान हादसों में सबसे रहस्यमई मामला मलेशियाई विमान एमएच 370 का था. मलेशियाई एयरलाइंस का विमान एमएच 370 कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा था. ये आठ मार्च 2014 को रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था. विमान में 239 यात्री सवार थे. इसमें करीब 150 लोग चीन के थे, जबकि 50 लोग मलेशिया के थे. इसमें और भी लोग सवार थे, जिनमें भारत, फ्रांस, कनाडा, यूएस, रूस और ताइवान के नागरिक शामिल थे. साल 2016 में मलेशिया के परिवहन मंत्री लियो तियोंग लाई ने कहा है कि थाईलैंड में मिला मलबा लापता मलेशिया एयरलाइंस एमएच-370 वाले विमान का नहीं है. ऐसे कई और मामले आए जब विमानों के मलबों को लापता विमान से जोड़कर देखा गया लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिली. दुनियाभर के लिए इस विमान का लापता होने अभी भी एक रहस्य है क्योंकि ना तो इस विमान का पता चला और ना ही इसमें सवार एक भी व्यक्ति दुनिया के सामने आ सका है.
Published at : 29 Oct 2018 12:19 PM (IST)
View More
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
विश्व
क्रिकेट
Source: IOCL






















