✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

काबुल: क्रिसमस के पहले हुए भीषण हमले में मरने वालों की संख्या 43 हुई

एबीपी न्यूज़   |  25 Dec 2018 11:59 AM (IST)
1

अफगानिस्तान की राजधानी में पिछले महीने हुए एक आत्मघाती हमले के बाद का ये भीषण हमला है. उस हमले में एक आत्मघाती हमलावर ने धार्मिक सभा में खुद को उड़ा लिया था, जिसमें कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई थी.

2

उन्होंने बताया कि सैकड़ों लोग इमारत के अंदर फंसे थे. भारी हथियारों से लैस सुरक्षा बलों को इस क्षेत्र में तैनात किया गया था जिनकी हमलावरों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर सहित कम से कम चार आतंकवादियों को मार गिराया गया और 350 से अधिक लोगों को छुड़ाया गया है.

3

अधिकारी ने हमले के बारे में बताया कि बहुमंजिला इमारत के सामने एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी अपनी कार को धमाका कर उड़ा दिया. इसके कुछ ही मिनट बाद तीन बंदूकधारी इमारत में घुसे और लोगों को मारना शुरू कर दिया.

4

अफगानिस्तान की राजधानी में इस साल हुआ यह सबसे घातक हमला है. मंत्रालय के प्रवक्ता वहीद मजरोह ने बताया कि सोमवार को हुए इस हमले में 10 लोग घायल भी हुए हैं. इमारत में लोक निर्माण मंत्रालय और अन्य कार्यालय स्थित हैं.

5

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक सरकारी परिसर में एक आत्मघाती हमलावर और राइफलों-विस्फोटकों से लैस बंदूकधारियों के हमले में मरने वालों की संख्या 43 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. ये हमला दुनिया भर में मनाए जा रहे क्रिसमस के त्यौहार के एक दिन पहले हुआ.

  • हिंदी न्यूज़
  • World-news
  • विश्व
  • काबुल: क्रिसमस के पहले हुए भीषण हमले में मरने वालों की संख्या 43 हुई
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.