युगांडा में 'डिंगा डिंगा' नाम की एक रहस्यमय बीमारी तेजी से फैल रही है
युगांडा के बुंडीबुग्यो जिले में ये बीमारी फैली है, जहां इससे करीब 300 लोग पीड़ित हुए हैं
डिंगा डिंगा बीमारी महिलाओं और लड़कियों को ज्यादा प्रभावित कर रही है
युगांडा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डिंगा डिंगा बीमारी की वजह और संभावित इलाज खोजने पर काम कर रहे हैं
राहत की बात ये है कि इससे अभी तक कोई मौत नहीं हुई है.आमतौर पर एक हफ्ते में इसके मरीज ठीक हो रहे हैं
युगांडा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को डिंगा डिंगा के लक्षण महसूस होते हैं तो बिना देर किए अस्पताल आएं
सामुदायिक स्वास्थ्य टीमें फिलहाल एंटीबायोटिक दवाएं इससे प्रभावित मरीजों को दे रही हैं
डॉक्टर कियिता क्रिस्टोफर ने बताया है कि मरीज आमतौर पर एक हफ्ते के अंदर ठीक हो रहे हैं लेकिन हम सभी से अपील करते हैं कि घरेलू नुस्खों से इलाज की कोशिश ना करें
डिंगा डिंगा से पीड़ित लोगों का शरीर खतरनाक तरह से हिलता है, जो डांस करने जैसा लगता है.इससे प्रभावित लोगों के लिए चलना असंभव हो जाता है
कुछ एक्सपर्ट इस बीमारी की तुलना 1518 में फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में फैले डांसिंग प्लेग से भी कर रहे हैं, जब इससे बीमार लोग बैचेनी में नाचते हुए मर जाते थे
डिंगा डिंगा से पीड़ित लोगों का शरीर खतरनाक तरह से हिलता है, जो डांस करने जैसा लगता है. वीडियो में आप देख भी सकते हैं कि कैसे मरीज हिल रहा है