उल्कापिंड बेन्नू को वर्तमान में पृथ्वी के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा है
Published by: ABPLIVE
February 8, 2025
नासा के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह विशाल उल्कापिंड साल 2182 में पृथ्वी से टकरा सकता है
Published by: ABPLIVE
February 8, 2025
उल्कापिंड बेन्नू का धरती से टकराने की संभावना 2,700 में से 1 बार है, लेकिन इसका प्रभाव इतना जबरदस्त होगा कि पृथ्वी पर जीवन को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर सकता है
Published by: ABPLIVE
February 8, 2025
बेन्नू एक उल्कापिंड है जिसकी चौड़ाई 500 मीटर है. यह हजारों अन्य उल्कापिंडों की तरह पृथ्वी के चारों ओर घूमता है
Published by: ABPLIVE
February 8, 2025
वैज्ञानिकों ने सुपर कंप्यूटर और अत्याधुनिक जलवायु सिमुलेशन का उपयोग करके स्टडी किया है
Published by: ABPLIVE
February 8, 2025
बेन्नू की टक्कर से बड़े पैमाने पर भूकंप और सुनामी उत्पन्न हो सकती है, जिससे दुनियाभर में तटीय क्षेत्रों को भारी नुकसान होगा
Published by: ABPLIVE
February 8, 2025
चिक्सुलब एस्टेरॉयड की टक्कर से पृथ्वी पर डायनासोर का सफाया हो गया था, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि बेन्नू की टक्कर से इतने बड़े पैमाने पर विनाश नहीं होगा
Published by: ABPLIVE
February 8, 2025
बेन्नू की टक्कर से निकलने वाली धूल के कारण ओजोन परत को भी नुकसान पहुंचेगा
Published by: ABPLIVE
February 8, 2025
ओजोन परत 32% तक कमजोर हो सकती है, जिससे पृथ्वी की रक्षा परत पतली हो जाएगी