पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बहन का निधन हो गया

अफरीदी ने मंगलवार को अपनी बहन के निधन होने की जानकारी दी

उन्होंने पहले बताया था कि उनकी बहन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है

उनकी स्वास्थ्य स्थिति की वजह से अफ्रीदी यात्रा छोड़ कर अपनी बहन से मिलने गए थे

उन्होंने सोशल मीडिया पर ये भी बताया कि उनकी बहन का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा

अफरीदी ने लिखा- हम सब ऊपर वाले की मर्जी से आए हैं और उसी के पास लौट जाएंगे

बाद में उन्होंने लिखा- भारी मन से ये बताना पड़ रहा हैं कि मेरी प्यारी बहन का निधन हो गया है

अफरीदी ने लिखा- बहन का नमाज ए जनाजा 17 अक्टूबर को जकारिया मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद होगी

अफरीदी अपनी बहन के मौत होने पर काफी भावुक दिखाई दिए

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद अफरीदी के प्रति संवेदना व्यक्त की है