शनिवार को भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 191 रनों पर ऑलआउट किया

टीम इंडिया ने 30.3 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बनाकर मैच जीत लिया

भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए

रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर 86 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली

उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के जड़े

मैच के दौरान अंपायर ने रोहित से पूछा कि आसानी से इतने लंबे छक्के कैसे लगा लेते हो?

क्या तुम्हारे लंबे छक्के के पीछे बैट का कोई सीक्रेट है?

रोहित शर्मा ने कहा कि इसके पीछे की वजह बैट नहीं है बल्की मैं अपनी पावर की वजह से छक्के लगाता हूं

इसके बाद अंपायर और रोहित शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाए.