हिंदू धर्म के लोग हर शुभ काम या विशेष पूजा पाठ में



सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करते हैं.



लेकिन भगवान गणेश को सबसे पहले याद,



क्यों किया जाता है इस बारे में कम ही लोग जानते होंगे.



सनातन धर्म में गणेश जी को प्रथम पूज्य देवता की उपाधि दी गई है.



ऐसा माना जाता है कि किसी भी शुभ काम में सबसे पहले



गणेश जी को याद कर लिया जाए तो उस काम में कोई रुकावट नहीं आती.



सभी ग्रंथों में भगवान गणेश को सबसे पहले पूजे जाने वाला देवता माना गया है.



गणेश जी की पूजा के बिना मांगलिक कामों में



किसी भी दिशा से किसी भी देवी-देवता का आगमन नहीं होता,



इसलिए हर मांगलिक काम और पूजा से



पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है.