हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी में कई परंपराएं निभाई जाती हैं

इनमें वरमाला पहनाने का भी एक रिवाज होता है

दूल्हा-दुल्हन आपस में माला पहनाते हैं

इस माला को वरमाला कहते हैं

मगर इसे वधुमाला क्यों नहीं कहा जाता है?

इस रिवाज का आशय दूल्हा-दुल्हन का एक दूसरे को स्वीकार करने से होता है

पहले लड़कियां अपने वर का चयन करने के लिए माला का इस्तेमाल करती थी

जैसे रामायण में सीता ने भगवान राम को अपना वर चुना था

इस वजह से इस माला को वरमाला कहा जाता है

हालांकि, अब कुछ लोग इसे जयमाला भी कहते हैं