बहुत कम लोगों को इसके बारे में पता होगा कि



भगवान राम की एक बड़ी बहन भी थी, जिनका नाम शांता था.



शांता राजा दशरथ और रानी कौशल्या की पहली संतान थीं.



शांता बुद्धिमान होने के साथ-साथ अनेक कार्यों में निपुण थीं.



पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार रानी कौशल्या



की बहन वर्षिणी अपने पति के साथ अयोध्या आई थी.



उस समय रानी कौशल्या की बहन निसंतान थी.



संतान सुख से वंचित होने के कारण राजा रोमपद और वर्षिणी बहुत दुखी थे.



तब राजा दशरथ ने अपनी पुत्री शांता को उन्हें गोद दे दिया.



राजकुमारी शांता को लेकर राजा रोमपद और वर्षिणी अंगदेश लौट गए.



इसके बाद शांता अंग देश की राजकुमारी बन गईं.