गुना जिले में एक ऐसा गांव हैं जहां बारिश शुरू होते ही प्रशासनिक हलचल तेज हो जाती है

जिले स्तर के साथ ही प्रदेश के मुखिया की भी इस गांव पर नजर बनी रहती है

जिसका अपडेट समय-समय पर लिया जाता है

चारों तरफ पार्वती नदी से घिरे इस गांव की तस्वीर बारिश के मौसम में बदल जाती है

तो बता दें कि, इस गांव का नाम है सोडा गांव

सोडा गांव में एक ही परिवार के कई लोग निवास करते हैं

चारों तरफ पार्वती नदी से घिरे इस गांव की तस्वीर बारिश के मौसम में बदल जाती है

नदी में उफान आने के कारण सोडा गांव टापू की तरह दिखाई देने लगता है

हर साल गांव के लोगों को सेना के हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर के बचाया जाता है

लेकिन उसके बावजूद इस गांव के लोग अपनी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हैं.