हिंदू धर्म में मंदिर में जल का कलश जरुर रखा जाता है.



लेकिन अक्सर हम इस बात से अंजान रहते है कि मंदिर में रखें जल के कलश के जल का क्या करें.



सबसे पहले कलश के ऊपर रखें नारियल को धीमे से उठाएं और अपने माथे में लगाएं.



इसके बाद नारियल, चुनरी आदि घर में मौजूद पत्नी, मां या फिर बहन की गोद में रख दें.



इसके बाद आम के पत्तों से कलश में मौजूद पानी को पूरे घर में छिड़क दें.



इस बात का ध्यान रखें कि जल छिड़कने की शुरुआत किचन से करें



किचन के बाद इस जल का छिड़काव बाकी घर में भी करें.



किचन के बाद इस जल का छिड़काव बाकी घर में भी करें.

ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है और घर में सुख -समृद्धि का प्रवेश होता है.



जल का छिड़काव करने से घर की आर्थिक स्थिति ठीक रहती है.