WC 2023 भारत आज (5 नवंबर) को अपना आठवां मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रहा है

भारत का पहला विकेट 61 रन पर गिर चुका है

भारत के कप्तान रोहित शर्मा 24 गेंदो में 40 रन बना कर पवेलियन वापस जा चुके हैं

रोहित कंगीसो रबाड़ा की गेंद पर एक गलत शॉट खेल कर बवुमा को कैच दे बैठे

रोहित की वाईफ रितिका भी मैच देखने मैदान पर मौजूद थीं

रोहित के इस शॉट पर रितिका भी खासी मायूस दिखीं

दरअसल रोहित की 40 रनों की पारी में हर शॉट पर रितिका उनका उत्साह बढ़ा रही थी

लेकिन जैसे ही रोहित आउट हुए तो रितिका उदास हो गई

फिलहाल भारत की कोशिश साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतकर अपने विजयी रथ को जारी रखने की रहेगी

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका पहले से ही सेमाफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं