भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को खेला जाएगा.

दोनों टीमें चेन्नई के मैदान पर आमने-सामने होगी

लेकिन इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस चोट से जूझ रहे हैं

ऐसा माना जा रहा है कि भारत के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस नहीं खेल पाएंगे

अगर भारत के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस नहीं खेल पाएंगे तो यह कंगारूओं के लिए बड़ा झटका होगा

दरअसल, मार्कस स्टोइनिस अपनी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं

अब तक मार्कस स्टोइनिस ने 64 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है इसके अलावा वह 54 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं

मार्कस स्टोइनिस ने वनडे फॉर्मेट में 94.02 की स्ट्राइक रेट और 27.45 की एवरेज से 1400 रन बनाए हैं

वनडे करियर में मार्कस स्टोइनिस के नाम 1 शतक दर्ज है. वनडे फॉर्मेट में मार्कस स्टोइनिस ने 6 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है

मार्कस स्टोइनिस ने बतौर गेंदबाज 44 विकेट झटके हैं