विद्या बालन और शाहरुख खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है

वीडियो में विद्या कुछ समय के लिए शाहरुख की बोलती बंद कर देती हैं

एक बार शाहरुख खान एक अवॉर्ड शो होस्ट कर रहे थे

शाहरुख के साथ में उस अवॉर्ड शो को शाहिद कपूर ने भी होस्ट किया

होस्टिंग के दौरान शाहरुख, विद्या बालन के पास जाते हैं

उस दौरान शाहरुख, विद्या से पूछते हैं कि कितने अवार्ड्स हैं तुम्हारे पास

विद्या बालन मुस्कुराते हुए बताती हैं, 47

आगे विद्या बालन शाहरुख से पूछती हैं कि आपके पास कितने हैं

शाहरुख कहते हैं, मैं अपने अवार्ड्स वगैरह नहीं गिनता यार, 155 हैं वैसे

विद्या तुरंत शाहरुख से कहती हैं कि उसमें से खरीदे कितने हैं आपने

ये बात सुनकर शाहरुख कुछ देर शांत होते हैं और पब्लिक हैरान रहा जाती है

फिर मजाकिया अंदाज में किंग खान कहते हैं कि 150

शाहरुख की बात सुनकर अवॉर्ड शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं