सफर के दौरान भी मिल सकती है कन्फर्म बर्थ, आइए जानते है रेलवे के नए नियम के बारे में.

Image Source: ABP Live

RAC (Reservation Against Cancellation) टिकट पर यात्रा की अनुमति मिलती है. इसमें शुरुआत में पूरी बर्थ नहीं, बल्कि सीट शेयर करनी पड़ती है.

Image Source: ABP Live

RAC टिकट वाले यात्री को ट्रेन में चढ़ने और यात्रा करने का पूरा अधिकार होता है. वेटिंग टिकट की तरह यात्रा पर रोक नहीं होती.

Image Source: ABP Live

यात्रा से पहले या सफर के दौरान टिकट रद्द होने पर खाली बर्थ सबसे पहले RAC यात्रियों को उनके क्रम के अनुसार दी जाती है.

Image Source: ABP Live

चार्ट बनने के बाद भी यदि कोई बर्थ खाली होती है, तो TTE उपलब्धता के अनुसार RAC यात्रियों को कन्फर्म बर्थ दे सकता है.

Image Source: ABP Live

RAC यात्रियों को उनकी RAC संख्या के आधार पर प्राथमिकता मिलती है. पहले नंबर वाले यात्री को पहले बर्थ आवंटित की जाती है.

Image Source: ABP Live

TTE ट्रेन में खाली बर्थ की जांच करता है और रेलवे के नियमों के अनुसार पात्र RAC यात्रियों को बर्थ आवंटित करता है.

Image Source: ABP Live

PNR नंबर के जरिए रेलवे की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या SMS सेवा से RAC और बर्थ कन्फर्मेशन का स्टेटस देखा जा सकता है.

Published by: एबीपी यूटिलिटी डेस्क
Image Source: ABP Live

RAC टिकट का कन्फर्म होना खाली होने वाली बर्थ की संख्या और यात्रियों की कतार पर निर्भर करता है.

Image Source: ABP Live

RAC टिकट होने पर घबराने की जरूरत नहीं। कई बार सफर के दौरान भी कन्फर्म बर्थ मिल जाती है.

Image Source: ABP Live